रायगढ़ में हाथी का कहर, गजराज के हमले से बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों में दहशत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायगढ़ 15 मई 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी का कहर देखने को मिला है। हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पानीखेत निवासी महेत्तर पिता डोकरी उम्र 40 वर्ष कल शाम 6 बजे खाजाखार में अपनी बाड़ी को देखने गया था, इसी बीच एक जगली हाथी से अचानक उसका सामना हो गया। जिसके बाद हाथी ने उस पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को गांव के ग्रामीण घरघोड़ा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बुजुर्ग के पैर और जाँघ टूटने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिलकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि  उनके गांव के आसपास कुछ दिनों से 43 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। 

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना का आभार प्रकट किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 15 मई 2025। आतंकवादियों के दुस्साहस को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के प्रति आभार जताने के लिए आज से देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक