कलेक्टर-एसपी ने रात में किया नाकों में तैनात एसएसटी टीम का निरीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 20 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण एवं एसपी संतोष कुमार सिंह ने रात में दौरा कर विधानसभा चुनाव के लिए कोनी और सकरी में बनाये गये जांच नाके में तैनात एसएसटी दल के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं दो तीन वाहनों की जांच की। मंगला चौक एवं तिफरा चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषकर अन्य जिलों के पासिंग वाहनों की सघन जांच करने कहा। जांच के दौरान आवागमन बाधित नहीं न हो इसके लिए वाहनों को किनारे खड़ी करके जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत भी उनके साथ में मौजूद थे। उन्होंने संधारित पंजी की जांच की। जांच किए जा रहे सभी वाहनों का रिकार्ड दर्ज करने को कहा। स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 19 स्थैतिक निगरानी दल और 19 फ्लाइंग स्क्वाड टीम तैनात हैं।

चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए कैश, शराब, अन्य सामग्री की जब्ती इन टीमों द्वारा की जा रही है। कलेक्टर-एसपी रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल नाके भी पहुंचे। कलेक्टर ने एसएसटी टीमों में और मैनपावर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में समृद्धि, संस्कृति और संसाधन को बेचने और बचाने की लड़ाई है

शेयर करेकांग्रेस जनता की समृद्धि के लिए और भाजपा अडानी के मुनाफे के लिए छत्तीसगढ़ में सत्ता चाहती हैं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 20 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढत्र में समृद्धि, संस्कृति और संसाधन को बेचने और बचाने की लड़ाई है। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान