अगले महीने भारत आ सकती हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, व्यापार-सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा तय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अगस्त 2022। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले महीने भारत आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, हसीना पांच सितंबर को चार दिवसयी भारत यात्रा पर आएंगी। कोरोना महामारी के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। सूत्रों की मानें तो शेख हसीना की यात्रा के संबंध में जरूरी प्रोटोकॉल पर चर्चा क लिए ढाका के अधिकारियों की एक टीम पहले से ही भारत पहुंच चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना पांच से आठ सितंबर के बीच भारत में ही रहेंगी। वह जयपुर और अजमेर शरीफ की यात्रा करेंगी। हालांकि, इससे पहले उनके व  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावना है। इस दौरान दोनो नेता वर्चुअल माध्यम से बांग्लादेश से भारत के लिए संयुक्त रूप से ‘स्वाधीनता सड़क’ का भी उद्घाटन कर सकते हैं। 

व्यापार व रक्षा मुद्दों पर हो सकती है बातचीत 
जानकारी के मुताबिक, छह सितंबर को दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, संपर्क व रक्षा संबंधों को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। इस दौरान सीमा प्रबंधन व नदी बंटवारा जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है। दरअसल, हसीना आखिरी बार 2019 में भारत आईं थीं। 

Leave a Reply

Next Post

राजीव गांधी की जयंती: 'पापा आप दिल में हैं...' राहुल ने साझा किया भावुक वीडियो, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अगस्त 2022। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कांग्रेस […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प