समुद्री यात्रा से लौटे आईएनएसवी तारिणी चालक दल का भव्य स्वागत, सात माह में की 17000 मील की यात्रा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 मई 2023। अंतर-महाद्वीपीय यात्रा करने के बाद लौटे आईएनएसवी तारिणी के चालक दल का यहां फ्लैग-इन समारोह में भव्य स्वागत किया गया। यह दल सात महीने में 17,000 समुद्री मील की कठिन यात्रा कर मंगलवार को स्वदेश लौटा। गोवा में भारतीय नौसेना जल कौशल प्रशिक्षण केंद्र (आईएनडब्ल्यूटीसी) में आयोजित समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पूरे अभियान में दो महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए शामिल रहीं।

इस मौके पर ईरानी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सावंत से अनुरोध किया है कि भारतीय नौसेना के साथ गोवा की कहानी को आईएनएसवी तारिणी की यात्रा तक सीमित न होने दें, बल्कि गोवा को प्रतिस्पर्धी नौकायन के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने दें। उन्होंने कहा कि आईएनएसवी तारिणी के चालक दल की ओर से प्रदर्शित साहस, शक्ति और बलिदान की कहानियों को बार-बार बताने की जरूरत है क्योंकि वे प्रेरणा प्रदान करती हैं।

आंगनवाड़ी में सुनाई जाएगी तारिणी दल की वीरता की कहानी
उन्होंने कहा कि तारिणी दल की वीरता की कहानी देश की हर आंगनवाड़ी में सुनाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने नौसेना के सहयोग से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की जाने वाली एक कौशल विकास परियोजना की योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना तटीय समुदायों की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगी ताकि वे भारतीय नौसेना सेवाओं में अवसरों और समुद्री क्षेत्र में व्यापक अवसरों का उपयोग कर सकें।

दो महिला अधिकारियों ने किया 188 दिनों के लिए नौकायन 
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ने 188 दिनों के लिए नौकायन किया। इन्होंने गोवा से रियो डी जनेरियो के लिए केप टाउन के माध्यम से यात्रा की। अन्य प्रतिभागियों में कैप्टन अतुल सिन्हा, लेफ्टिनेंट कमांडर आशुतोष शर्मा, लेफ्टिनेंट अविरल केशव, कमांडर निखिल हेगड़े, कमांडर एमए जुल्फिकार, कमांडर दिव्या पुरोहित और कमांडर एसी डोक शामिल थे।

Leave a Reply

Next Post

नए संसद भवन के उद्घाटन पर बढ़ा बवाल, कांग्रेस-आम आदमी पार्टी समेत इन 19 विपक्षी दलों ने किया बायकॉट का ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 मई 2023। कांग्रेस समेत विपक्ष के 19 दलों ने बुधवार को कहा कि वे संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का सामूहिक बहिष्कार करेंगे क्योंकि इस सरकार में संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया गया है। उन्होंने एक संयुक्त बयान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप