एमपी में बस में लूट: सवारी बनकर बस में चढ़े और बंदूक से फायर कर 15 मिनट में 20 यात्रियों को लूटा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छतरपुर 06 सितंबर 2024। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में यात्री बस लूटने का मामला सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने यात्री बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर 15 मिनट में बस को रुकवाया, उसमें घुसे और यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए। । घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे राजनगर थाना क्षेत्र में कूटने डैम के पास की है। पुलिस ने 5 घंटे के भीतर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह बस छतरपुर से सतना जा रही थी। इसमें 20 यात्री सवार थे। लूट के दौरान बदमाशों ने तीन हवाई फायर भी किए और मौके पर अपनी बादक छोड़कर फरार हो गए। पलिस मौके पर मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। ड्राइवर किशोरी कुशवाहा के मुताबिक दोनों लुटेरों ने सवारी बनकर बस को हाथ दिया तो हमने बस रोक दी, वे दोनों बस में चढ़े और उनमें से एक ने कट्टा निकालकर गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर कर दिया और किसी को फोन न करने की धमकी देने लगे। आगे की सीट पर बैठी महिलाओं से जेवर और कैश छीन लिया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी।

मामले में कंडक्टर समीर अली ने बताया बाद में लुटेरे मेरे पास आए और मेरा सारा पैसा (कैश) लेकर खेतों की तरफ भाग गए। जब हमने उतरकर देखा तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। उसका नंबर नोट कर हम थाने में शिकायत की है।

Leave a Reply

Next Post

सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री रायपुर उत्तर, प्रदेश अध्यक्ष देव जगदलपुर और संगठन महामंत्री साय रायपुर ग्रामीण के मतदान केंद्रों में रहेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के निमित्त मंडल इकाइयों के बूथों में सघन सम्पर्क कर सदस्य बनाने की दृष्टि से कल 6 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन विभिन्न मंडल इकाइयों के […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत