बंगाल पंचायत चुनाव: 696 बूथों पर दोबारा मतदान जारी, मुर्शिदाबाद में देर रात हुई पत्थरबाजी, पुलिस तैनात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 10 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में 696 बूथों पर आज पुनर्मतदान हो रहा है। आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। चुनाव आयोग को वोटिंग के दिन इन बूथों पर मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने, पीठासीन अधिकारियों पर हमले और फर्जी मतदान की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद एसईसी ने मतदान को रद्द कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि पर्यवेक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के बाद रविवार को एसईसी की बैठक हुई, जिसमें पुनर्मतदान कराने का फैसला किया गया। इनमें मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 175 बूथों पर दोबारा मतदान होगा। इसके बाद मालदा में 112, नदिया में 89, कूचबिहार में 54, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मिदनापुर में 31, हुगली में 29 और बीरभूम जिले में 14 बूथ शामिल हैं।

मुर्शिदाबाद में फिर हिंसा
वहीं, रविवार देर रात मुर्शिदाबाद के खारग्राम में हिंसा की खबर सामने आई है। पुलिस की एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।  इलाके में पथराव की सूचना के बाद खारग्राम में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

कांग्रेस पुनर्मतदान के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की मांग की
वहीं, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बीएसएफ महानिरीक्षक (पूर्वी कमान) एससी बुडाकोटी को पत्र लिखकर पुनर्मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की है। चौधरी ने कहा कि पंचायतों के लिए मतदान के दौरान कम से कम 19 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों और उसके आसपास केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी यह सुनिश्चित करेगी कि मतदाता निर्भय होकर वोट डालें।

उन्होंने पत्र में लिखा, कृपया सुनिश्चित करें कि केंद्रीय बल सभी मतदाताओं को सुरक्षा प्रदान करें, क्योंकि सत्तारूढ़ टीएमसी के गुंडों ने मतदाताओं को धमकी देना शुरू कर दिया है। इसलिए पुनर्मतदान के दिन समर्थन और केंद्रीय बलों की उपस्थिति जरूरी है। ताकि लोग सभी पुनर्मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र और निडर होकर वोट डालें।

भाजपा की दस हजार बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाजपा ने करीब दस हजार बूथों पर दोबारा से मतदान कराने की मांग की थी। लेकिन मुझे पता चला है कि करीब छह सौ बूथों पर दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं। जिस तरह की हिंसा शनिवार को पंचायत चुनाव में देखने को मिली। यह उसकी तुलना में बहुत कम है। हम इससे संतुष्ठ नहीं हैं।

हिंसा पीड़ित परिवार ने की सुरक्षा की मांग 
आठ जुलाई को पंचायत चुनावों के दौरान मुर्शिदाबाद में कथित तौर पर मारे गए कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। 62 वर्षीय हाजी लियाकत अली की शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। मृतक की भतीजी चिनिमा तबस्सुम ने कहा कि क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। हम सुरक्षा की मांग करते हैं। मृतक के परिजनों ने केंद्रीय बलों की तैनाती और बंगाल में पंचायत चुनाव के तरीके पर भी सवाल उठाया है। मृतक के भाई ने रोते हुए कहा कि अली एक चाय की दुकान पर बैठे थे, इस दौरान उन पर बम फेंका गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के पास एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में जारी हिंसा पर भड़के दिग्विजय, बोले- मैं ममता का प्रशंसक, लेकिन जो हो रहा वह डरावना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 10 जुलाई 2023। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में छिटपुट विरोध प्रदर्शन और चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं जारी रहने के पर इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दिग्विजय सिंह ने इन घटनाओं को अक्षम्य बताते हुए ट्विटर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप