नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता संदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 29 अगस्त 2023। शहर के स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला एवं पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को निर्वाचन में निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया। जिले में आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक स्तर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोपका चौक एवं मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया। शासकीय हाई स्कूल लिंगियाडीह के बच्चों ने भी लिंगियाडीह गांव के नुक्कड़ों में जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिये जागरूक किया।

मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र, पीएनएस महाविद्यालय एवं एसबीटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बृहस्पति बाजार में मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई एवं मानव श्रृंखला बनाकर मताधिकार का उपयोग करने का महत्व बताया। शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर बनाकर लोगों से मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा 2024: वाराणसी के अलावा इन दो सीटों से लड़ सकती हैं प्रियंका, राहुल और सोनिया को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 29 अगस्त 2023। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या प्रयागराज व फूलपुर से अथवा अन्य किसी सीट को चुनेंगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी उनके लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क में जुटी है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड