लोकसभा 2024: वाराणसी के अलावा इन दो सीटों से लड़ सकती हैं प्रियंका, राहुल और सोनिया को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस!

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 29 अगस्त 2023। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या प्रयागराज व फूलपुर से अथवा अन्य किसी सीट को चुनेंगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी उनके लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क में जुटी है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की पहली प्राथमिकता वाराणसी है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दी जा सके। दूसरी तरफ राहुल गांधी के अमेठी तो सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। अभी तक कांग्रेस के अंदरखाने में यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव मैदान में नहीं उतरीं तो रायबरेली से प्रियंका गांधी मैदान में आ सकती हैं। इसी तरह अदालत के आदेश के चक्कर में अमेठी से राहुल गांधी के बजाय प्रियंका के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ हो गई है। उनके अमेठी से चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है। दूसरी तरफ रायबरेली में सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ता बूथवार तैयारी में जुट गए हैं। वे सोनिया गांधी के नाम पर प्रचार भी शुरू कर दिए हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि गांधी परिवार के सदस्यों का समाजवादी पार्टी दिल खोलकर समर्थन करेगी।

ऐसे में अब निगाहें प्रियंका गांधी पर टिकीं हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व प्रियंका गांधी के लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क कर रहा है। इसमें वाराणसी को पहले, फूलपुर को दूसरे और प्रयागराज को तीसरे स्थान पर रखा गया है। इन सीटों से कांग्रेस का गहरा नाता रहा है। फूलपुर से खुद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू तीन बार सांसद रहे हैं। 16 चुनाव में सिर्फ दो बार भाजपा को जीत मिली हैं। सात बार कांग्रेस, छह बार सपा, एक बार बसपा और दो बार जनता दल का कब्जा रहा है। इसी तरफ प्रयागराज में सात बार कांग्रेस सांसद रहे हैं। चार बार भाजपा काबिज रही।

कांग्रेस का गढ़ रहा है वाराणसी

वाराणसी भी कांग्रेसियों का गढ़ रहा है। यहां से चुनाव लड़ने पर पूरे देश की निगाहें टिकेंगी। इन तीन सीटों के अलावा दो अन्य सीटें अभी तय नहीं की गई हैं। इस तरह पांच सीटों का पूरा डाटा तैयार कर केंद्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। इसमें जीतने की गुंजाइश अधिक होने की वजह भी बताई जाएगी। इसके लिए पार्टी आंतरिक रूप से संबंधित सीटों का सर्वे भी कराएगी। ताकि सर्वे डाटा के जरिए केंद्रीय मुख्यालय को जीत को लेकर मुतमइन किया जा सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कहते हैं कि वह चाहते हैं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें। यहां का समीकरण माकूल है। यदि वह यहां से नहीं लड़ती हैं तो अन्य जिस भी सीट पर उनकी इच्छा होगी, वहां से चुनाव लड़ाया जाएगा। संगठन पूरी रणनीति से उन्हें न सिर्फ चुनाव लड़ाएगा बल्कि जीत दर्ज कराएगा। यह लोकसभा चुनाव कई तरह के अहम बदलाव का गवाह बनेगा।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर विधानसभा का सत्र आज, राज्य में हिंसा के बाद पहली बार सदन में होगी चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 29 अगस्त 2023। मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद आज पहली बार राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। एक दिवसीय सत्र के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है। हालांकि, कुकी समुदाय के विधायकों ने विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होने की […]

You May Like

ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया