IPL 2022: पहले से ज्यादा मजेदार होगा आईपीएल का 15वां सीजन, इस साल फैंस देख सकते हैं ये 5 बड़े बदलाव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। आईपीएल का 15वां सीजन पहले से ज्यादा मजेदार होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन को रोचक बनाने के लिए कमर कस ली है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का सबसे बड़ा लीग स्तर का टूर्नामेंट अप्रैल-मई में खेला जाएगा। इस बार कई छोटे-बड़े बदलाव आईपीएल में देखने को मिल सकते हैं। आईपीएल में फिर से 10 टीमें देखने को मिलेंगी। इससे पहले 2011 में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार लखनऊ और अहमदाबाद को शामिल किया गया है। आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के लिए 5625 करोड़ रुपये की बोली लगाई। लगातार दो सीजन में यूएई में आईपीएल के आयोजन के बाद इसकी घर वापसी इस बार होने की उम्मीद है। पिछले साल टूर्नामेंट का पहला चरण भारत में खेला गया था। मई के पहले हफ्ते में कोरोना के मामले बायो-बबल में सामने आने के बाद टूर्नामेंट को रोक दिया गया था। सितंबर-अक्टूबर मे इसके दूसरे चरण का आयोजन यूएई में हुआ। इससे पहले 2020 में भी आईपीएल की मेजबानी यूएई ने की थी।

दर्शकों को होगी स्टेडियम में वापसी

स्टेडियम में फिर से एक बार दर्शक अपनी पसंदीदा टीमों को चीयर करते नजर आएंगे। कोरोना के कारण लगातार दो सीजन में दर्शक के बगैर मैच हुए हैं। इस बार माना जा रहा है कि दर्शकों को सीमित संख्या में स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जाएगी।

नहीं होगा आरटीएम का इस्तेमाल

आईपीएल नीलामी में इस बार आरटीएम का इस्तेमाल नहीं होगा। इसके जरिए दूसरी टीमों द्वारा बोली लगाए जाने के बावजूद फ्रैंचाइजी सीमित संख्या में अपने पुराने खिलाड़ियों को खरीदने में कामयाब होती थी। आरटीएम की इस्तेमाल की संख्या सीमित होती थी। इस बार ऐसा नहीं होगा। उदाहरण से समझिए आरटीएम का इस्तेमाल कैसे होता है?-  मान लिजिए रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने रीटेन नहीं किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीलामी में उन पर 14 करोड़ की बोली लगाई। चेन्नई द्वारा खरीदे जाने के तुरंत बाद नीलामी करवाने वाले मुंबई से पूछेंगे कि क्या वो रोहित के लिए आरटीएम का इस्तेमाल करेंगे? अगर मुंबई ने आरटीएम का इस्तेमाल किया था तो रोहित 14 करोड़ में चेन्नई की जगह मुंबई की टीम में शामिल हो जाएंगे। 

फॉर्मेट में होगा बदलाव

आईपीएल में इस बार 10 टीमें होंगी तो होम और अवे वाले फॉर्मेट में मैच कराना मुश्किल होगा। माना जा रहा है कि राउंड-रॉबिन की जगह ग्रुप फॉर्मेट में टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। बीसीसीआई ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Next Post

राजकोट से दिल्ली जा रहे विमान ने बिना मंजूरी भरी थी उड़ान, अब हो रही है मामले की जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। गुजरात के राजकोट से एक विमान ने एटीसी की अनुमति के बिना ही उड़ान भर ली थी। स्पाइसजेट का यह विमान राजकोट से दिल्ली जा रहा था। अब इस मामले में डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं। राजकोट एयरपोर्ट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी