बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सभी दल सुरक्षित महसूस करेंगे – राजनाथ सिंह

शेयर करे

पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तलडांगरा में रक्षामंत्री ने ली आमसभा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 26 मार्च 2021। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी वर्कर्स भी सुरक्षित महसूस करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन तलडांगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार पर हमला बोला और कहा कि कोई भी तब तक विकास सुनिश्चित नहीं कर सकता, जब तक कि सेफ्टी और सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती।  

गुरुवार को रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हम मानते हैं कि जब तक आप लोगों के लिए सेफ्टी और सुरक्षा प्रदान नहीं करते, तब तक आप विकास को सुनिश्चित नहीं कर सकते। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम यहां सरकार बनाते हैं, तो हम सभी के लिए सेफ्टी और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। यहां तक कि  भाजपा के शासन में कांग्रेस, वामपंथी दल और टीएमसी के कर्यकार्ता भी सुरक्षित महसूस करेंगे।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की है। भाजपा और टीएमसी की कई बार भिड़ंत भी हो चुकी है। टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प भी देखने को मिली हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को होगा। पहले चरण में पुरुलिया और झाड़ग्राम जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों और बांकुरा, पुरबा मेदिनीपुर और पशिम मेदिनीपुर के कुछ क्षेत्रों को कवर करने वाली 30 सीटें पर मतदान होगा। बता दें कि 27 मार्च से वोटिंग शुरू होगी जो कि आठ चरण में पूरा होगा। वोटों की गिनती 2 मई को होगी। 

Leave a Reply

Next Post

साउथ में धमाल मचाने के बाद अब बाॅलीवुड एंट्री करेंगे नागा चैतन्य, आमीर खान के साथ आएंगे नजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य साउथ इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब तगड़ी है। इसी बीच अब ताज़ा खबरें हैं कि ये स्टार बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा आमिर खान  की लाल सिंह […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान