प्रणय ने मैग्नस को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सात्विक-चिराग भी अंतिम-8 में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शेनझेन 24 नवंबर 2023। भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी गुरुवार को चीन मास्टर्स में अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय ने डेनमार्क के मैग्नस योहानसेन को 21-12, 21-18 से हराया। पुरुष एकल वर्ग में प्रणय अकेले भारतीय खिलाड़ी बचे हैं। आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणय का सामना अब जापान के तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाइ नाराओका से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त चिराग और सात्विक ने भी जापान के अकिरा कोगा और ताइची सेइतो को 21-15, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से होगा। प्रणय ने जापानी खिलाड़ी के खिलाफ अच्छी शुरुआत करके पहले गेम में 6-1 की बढ़त बना ली। डेन ने बाद में यह अंतर 8-6 का और 14-11 का कर दिया। इसके बाद प्रणय ने अपने सारे अनुभव का इस्तेमाल करके पहला गेम जीता। दूसरे गेम में मुकाबला बराबरी का रहा और 15 अंक तक दोनों ने जबर्दस्त खेल दिखाया। एक समय पर 18-18 से स्कोर बराबर था लेकिन प्रणय ने आखिरी क्षणों में दबाव बनाकर जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Next Post

मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

शेयर करेमतगणना स्थल पर मोबाईल लेकर प्रवेश करना रहेगा वर्जित विधानसभावार 14 टेबलों में की जाएगी मतों की गणना पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगाये जाएंगे 17 टेबल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 26 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव के लिए 03 दिसंबर को मतगणना का कार्य कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब