शो 50 में निक्की तंबोली ने आर्य की रणनीति की पोल खोली

admin
शेयर करे

निक्की तंबोली की निडरता ने तय किया असली बाज़ीगर कौन

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 फरवरी 2026। शो 50 के घर में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, लेकिन इस बार टकराव ने सिर्फ शोर नहीं मचाया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि कौन खेल को समझता है और कौन दबाव में अपना संतुलन खो देता है। इस टकराव की केंद्र में रहीं निक्की तंबोली, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस सीज़न की सबसे मज़बूत, स्पष्ट सोच वाली और निडर महिला प्रतियोगी क्यों हैं।

जब निक्की की सटीक रणनीति और आत्मविश्वासी गेमप्ले के सामने आर्य टिक नहीं पाए, तो उन्होंने खेल के बजाय निजी टिप्पणियों का सहारा लेना शुरू कर दिया। तर्क, योजना या प्रदर्शन से जवाब देने के बजाय उनकी प्रतिक्रियाएं इस बात का संकेत थीं कि दबाव में उनका खेल बिखर जाता है। यह नज़ारा घरवालों और दर्शकों—दोनों के लिए साफ था। लेकिन निक्की तंबोली चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने आर्य को उसी पल करारा जवाब दिया और उनके व्यवहार को “प्लास्टिक की दुकान” कहकर उनकी नकली बहादुरी और खोखले गेम को उजागर कर दिया। यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं था, बल्कि गेम की सच्चाई पर सीधा वार था।

सबसे अहम बात यह है कि निक्की इस शो में वह अकेली महिला खिलाड़ी हैं जो बिना ग्रुप पॉलिटिक्स के, खुले और ईमानदार तरीके से खेल रही हैं। वहीं आर्य के निजी हमले उनकी असुरक्षा को उजागर करते हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने निक्की को जमकर सपोर्ट किया है। साफ है इस शोर भरे घर में अगर कोई तर्क, ताकत और सच्चाई की आवाज़ है, तो वह निक्की तंबोली हैं। और यही उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। 

Leave a Reply

Next Post

खामोशियों में बसा इश्क़: ‘दो दीवाने सहर में’ ने जीता दिल

शेयर करेसिद्धांत–मृणाल की लव स्टोरी ने बढ़ाई धड़कनें सिद्धांत चतुर्वेदी–मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री ने किया कमाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 फरवरी 2025। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो चुका है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्यार […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड