बीजापुर के जंगल में मुठभेड़… हिड़मा, देवा समेत कई बड़े नक्सल लीडरों को घेरा; तीन को किया ढेर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 24 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कररेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक शुरू किया था। तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, कररेगुट्टा की पहाड़ियों पर रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। नक्सली लीडर हिड़मा, देवा समेत कई बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। पिछले 72 घंटे से भी अधिक समय से पहाड़ी को जवानों ने चारों ओर से घेर रखा है। कुछ दिन पहले नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर इस इलाके में बड़ी संख्या में आईईडी लगाए जाने की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को पहाड़ी में ना आने की जानकारी दी थी।  पहाड़ियों में सैकड़ों सीरियल आईईडी लगे होने की सूचना है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा से यह इलाका लगा हुआ है।

ऑपरेशन में डीआरजी बस्तर फाइटर कोबरा सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जवान शामिल हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ऑपरेशन का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। एडीजी विवेकानंद सिन्हा सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

शुभम के परिवार से मिले सीएम योगी, बोले- आतंकवाद को नेस्तनाबूद करेंगे, ये हमला क्रूर और वीभत्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कानपुर 24 अप्रैल 2025। पहलगाम हमले में आतंकियों की गोली का शिकार हुए शहर के लाल शुभम द्विवेदी को पूरे सम्मान के साथ गुरुवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और कमिश्नरी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। ड्योढ़ी घाट पर शुभम […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला