झारखंड हिंसा में दो की मौत, दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल; सीएम सोरेन ने दिया बड़ा बयान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 11 जून 2022। नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर झारखंड के रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा में 11 पुलिसकर्मियों समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। अब खबर है कि हिंसा के घायलों में शनिवार को दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुदस्सिर उर्फ कैफी के रूप में हुई है। वहीं दूसरे का नाम मोहम्मद साहिल है। रिम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से दोनों की मौतों की पुष्टि की गई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों को यहां भर्ती कराया गया था, जिसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया। दोनों को हिंसा के दौरान गोली लगी थी। अभी भी कई घायलों का इलाच चल रहा है। 

दरअसल, भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद शुक्रवार को देश में कई जगह हिंसा भड़की थी। जुमे की नमाज के बाद झारखंड में भी कई जगह पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।

सीएम ने कहा, हिंसा चिंता का विषय 
राज्य में भड़की हिंसा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, यह घटना निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। राज्य के लोग संयम बनाए रखें और किसी भी तरह के अपराध में शामिल न हों। सोरेन ने कहा, इस समय हम कड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं, लेकिन हमें धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है। 

पूरे रांची में कर्फ्यू 
रांची में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पहले यहां के कुछ ही इलाकों में कर्फ्यू का एलान किया गया था। वहीं रांची में उग्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं भी स्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। 

एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसीपी और पुलिसकर्मी घायल
झारखंड में प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित कर रहे एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी सिटी, डेली मार्केट थाना प्रभारी और कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए। उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। झारखंड पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फोर्स तैनात की गई है। इलाके में आईजी, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डेरा डाले हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत विकसित कर रहा 300 किमी तक अचूक मारक क्षमता वाली मिसाइल, दुश्मनों के रडार भी नहीं करेंगे काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जून 2022। रक्षा क्षेत्र में भारत एक बड़ी कामयाबी की तरफ बढ़ने जा रहा है। दरअसल, डीआरडीओ ने जानकारी दी है कि वह अस्त्र मिसाइल के दूसरे और तीसरे संस्करण को विकसित करने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार डीआरडीओ के वैज्ञानिक हवा […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट