कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र एवं स्कूल का किया निरीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

्र

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 24 नवम्बर 2023। कलेक्टर अवनीश शरण ने चुनावी व्यस्तता के बीच आज ब्लॉक मुख्यालय मस्तुरी एवं किरारी गांव का दौरा कर धान खरीदी केन्द्र, स्कूल एवं अनुसूचित जाति छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों का नियमित मॉनीटरिंग नहीं किये जाने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर बीईओ अश्विनी भारद्वाज सहित सीएसी सूरजसिंह क्षत्री एवं प्रधानपाठक सुमन कुमार एक्का को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। बीईओ अश्विनी भारद्वाज पर मातहत कर्मचारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं रखने एवं प्रधानपाठक सुमन कुमार एक्का पर एक साथ 4 शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत कर क्लास रिक्त रखने का प्रथम दृष्टया आरोप लगाया गया है। उन्होंने स्कूल की शिक्षिका श्रीमती माधुरी पटेल की पढ़ाई के प्रति लगन एवं रूचि की सराहना भी की है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने आज मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम किरारी स्थित मिडिल स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग आधा घण्टे तक बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण माहौल में चर्चा की। कक्षा 7 वीं के बच्चों से सामान्य ज्ञान एवं हाल ही मंे संपन्न चुनाव के संबंध में उनकी ज्ञान परखी। बच्चों के बेबाकी पूर्ण जवाब एवं उनमें आत्मविश्वास देखकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ें तो जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है। उन्हांेने बच्चों को उनके भावी जीवन के लिए कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। कलेक्टर ने बच्चों की कॉपी चेककर उनकी हैण्डराइटिंग भी देखी और राईटिंग सुधारने के लिए प्रतिदिन एक या दो पेज लिखने का अभ्यास करने को प्रोत्साहित किया। बच्चों की बेबाकी एवं अच्छे शैक्षणिक स्तर से खुश होकर कलेक्टर ने सभी बच्चों को बिस्किट भी खिलाई। कलेक्टर शरण ने रसोईघर पहुंचकर बच्चों के लिए बनाये गये भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता परखने के लिए स्वयं दाल-भात एवं सब्जी का स्वाद चखा। दाल की गुणवत्ता मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर महिला स्व सहायता समूह के प्रति नाराजगी जताते हुए समूह अध्यक्ष को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर इसके बाद मस्तुरी स्थित पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भी गए। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनकी शिक्षा एवं हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समवेत बासन्ती नाम के मंदबुद्धि बच्चे की समुचित शिक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश भी डीईओ को दिए।

         कलेक्टर अवनीश शरण ने किरारी एवं मोपका स्थित धान खरीदी केन्द्र का भी जायजा लिया। बेचने आये किसान अनिल कुमार पाण्डेय एवं धर्मेन्द्र सिंह से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। खरीदी केन्द्रों पर आवक फिलहाल कम होना बताया गया । उन्होंने अपने सामने कुछ बोरा तौलाई कराई और देखा कि किसानों से निर्धारित मात्रा से कहीं ज्यादा धान तो वसूला नहीं जा रहा है। नमी मापक यंत्र से धान की जांच की। उन्होंने बारदानों की उपलब्धता एवं किसानों को भुगतान के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि दो-तीन दिन में भुगतान हमें प्राप्त हो जा रहा है। खरीदी व्यवस्था पर किसानों ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने मौसम के बदलते हालात को देखते हुए खरीदे गये धान को आकस्मिक बारिश से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फड़ों में धान के जाम की स्थिति नहीं है और नियमित उठाव भी होने की जानकारी कलेक्टर को दी गई। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी साहू, खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक श्रीमती मंजू पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे, डीपीओ महिला एवं बाल विकास तारकेश्वर सिन्हा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जावे, जिससे आमजन को इसका लाभ मिल सके - जस्टिम गौतम भादुड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 24 नवम्बर 2023। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार सिविल, क्रिमीनल, लैण्ड इक्वीजिशन, सीनियर सीटिजन, फैमिली कोर्ट के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों तथा स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवा) में लंबितं आमजन के रोजमर्रा से जुड़े हुए मामले,  प्री-लिटिगेशन […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार