मुकेश अंबानी को फिर मिले धमकी भरे ईमेल, 400 करोड़ की फिरौती न देने पर नतीजा भुगतने की चेतावनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 नवंबर 2023। दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए लगातार धमकी मिल रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक बार फिर धमकी भरे ईमेल मिले हैं। यह धमकी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसी अज्ञात शख्स की ओर से दी गई है, जिसने ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये की मांग की थी।  पुलिस ने बताया कि 31 अक्तूबर और एक नवंबर के बीच दो धमकी भरे ईमेल मिले हैं। साथ ही इसमें पहले भेजे गए मेलों को नजरअंदाज करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। 

पहले 20 फिर 200 और अब…
गौरतलब है, 26 अक्तूबर को सबसे पहले धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने 20 करोड़ रुपयों की मांग की थी। बाद में कीमत बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी थी। साथ ही रुपये न देने पर मुकेश अंबानी को गोली मारने की बात कही थी। इतना ही नहीं, फिर तीसरे ईमेल में 400 करोड़ रुपये की मांग की।  अंबानी की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए तीसरे ईमेल में लिखा था, ‘आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रुपये है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती।

बीते साल भी मिली थी धमकी

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले, बीते साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब  मुंबई पुलिस ने कॉल करके धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। 

Leave a Reply

Next Post

'कुनबी से जुड़े दस्तावेजों का पता लगाने को चलेगा पूरे राज्य में अभियान', एकनाथ शिंदे का एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 नवंबर 2023। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एलान किया है कि मराठाओं की कुनबी पृष्ठभूमि के दस्तावेजों का पता लगाने का अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। बता दें, कुनबी कृषि […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब