‘अगर मैं बीसीसीआई अध्यक्ष होता तो…’, कपिल देव ने टीम इंडिया के शेड्यूल को लेकर बोर्ड पर साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अगस्त 2023। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बेंच पर बैठाने का प्रयोग बुरी तरह विफल होने के बाद टीम इंडिया को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मेहमान टीम का नेतृत्व हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने किया और पूरी टीम सिर्फ 181 रन पर ढेर हो गई। बाद में वेस्टइंडीज ने केवल 36.4 ओवर में छह विकेट रहते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव टीम इंडिया के प्रदर्शन से नाखुश हैं और लगातार आलोचना कर रहे हैं। कपिल का मानना है कि वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है, ऐसे में इस तरह के प्रदर्शन टीम का मनोबल गिरेगा।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम भारत में अक्तूबर में होने वाले वनडे विश्व कप में अपने करीब एक दशक से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य रखेगी। इस मेगा इवेंट के बारे में बोलते हुए कपिल ने एक मुश्किल शेड्यूल तैयार करने के लिए बीसीसीआई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को काफी यात्रा करनी है और इससे खिलाड़ियों में थकान बढ़ेगी।

कपिल ने बीसीसीआई पर साधा निशाना

कपिल ने कहा, “मुझे नहीं पता। जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह बोर्ड सही होता है। तब कुछ भी गलत नहीं होता है, लेकिन सही बोर्ड को भी कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है। अगर मैं आपको वह मैच दिखाऊं जो मैंने देखा है, तो मैं कहूंगा कि भारत वेस्टइंडीज दौरे पर 11 मैच खेल रहा है और उन्हें कितनी यात्रा करनी होगी। यह शेड्यूल किसने बनाया? अब जब मेरी टीम भारत में खेल रही है तो मैं उनकी देखभाल कैसे कर सकता हूं? वर्ल्ड कप में आप धर्मशाला जा रहे हैं, फिर बेंगलुरु, कोलकाता… नौ अलग-अलग जगहों पर खेल रहे हैं। किसी ने मुझसे पूछा और मैंने कहा, ‘अगर मैं बोर्ड अध्यक्ष होता, तो मेरी टीम के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट होती।’ मैं चाहता हूं कि वे मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। ये वो चीजें हैं जो बोर्ड को करनी हैं। वनडे विश्व कप पांच अक्तूबर से शुरू होगा। अहमदाबाद में होने वाले पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड का सामना उपविजेता न्यूजीलैंड से होगा। भारत अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। फिलहाल टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच की तैयारी कर रही है, जो आज खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

Leave a Reply

Next Post

भारत के इस करीबी देश में बढ़ रहा आतंकी संगठनों का खतरा! अमेरिका ने IS-अलकायदा समर्थकों पर लगाए प्रतिबंध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वांशिगटन 01 अगस्त 2023। अमेरिका ने मालदीव में आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों की मदद करने वाले समर्थकों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने मालदीव में आतंकी संगठनों को वित्तीय सहायता देने के लिए 20 व्यक्तियों और 29 कंपनियों पर […]

You May Like

स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार