2020 के नंबर वन एशियन सेलेब्रिटी बने सोनू सूद, मजदूरों की मदद कर फिल्मी खलनायक बना मसीहा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

एशिया के टॉप सेलिब्रिटी सर्वे 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा वोट सोनू सूद को दिया

सोनू सूद ने गरीबों की मदद के लिए अपनी प्रॉपर्टी तक गिरवी रख दी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड के मसीहा कहे जाने वाले अभिनेता सोनू सूद 2020 के नंबर वन एशियन सेलेब्रिटी बन गए हैं। हाल ही में लंदन बेस्ड इस्टर्न आई मैगजीन ने हाल ही में एशिया के टॉप सेलिब्रिटी का सर्वे कराया था। इस सर्वे में लोगों ने सबसे ज्यादा सोनू सूद को वोट दिया। कोविड 19 जैसी महामारी के दौरान पिछले 7 महीने से सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं और इसी वजह लोगों ने उन्हें वोट दिया। इस रेस में एक्टर ने हॉलीवुड, बॉलीवुड, म्यूजिक, साहित्य और टीवी इंडस्ट्री के तमाम हस्तियों को पीछे छोड़ा है। 

सोनू सूद ने गरीबों की मदद के लिए अपनी प्रॉपर्टी तक गिरवी रख दी। कहा जा रहा है कि 6 फ्लैट्स और 2 दुकाने गिरवी रखकर उन्होंने 10 करोड़ का लोन लिया है और इसी रकम से वो लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। 

सोनू सूद वो कलाकार हैं जिन्होंने हर मोड़ पर हर किसी का मौके पर साथ दिया। सोशल मीडिया के जरिए अब तक वो हजारों लोगों को मदद पहुंचा चुके हैं। लॉकडाउन  के दौरान वो अकेले ऐसा एक्टर थे जिन्होंने गरीबों की मदद कर उन्हें उनके घर पहुंचाया , काम दिलवाया साथ ही साथ पीड़ित इंसानों की मदद भी की उनकी दवाई से लेकर उनके रहने का समाधान निकाल कर दिया ।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों दुनियाभर में अपनी एक मिसाल कायम कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें एक इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिला है। एक्टर ने कोरोना के दौर में जो दरियादिली दिखाई है, उसके बाद से हर कोई उनका मुरीद बन गया है। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सीएम नीतीश कुमार ने किया कोईलवर पुल का उद्घाटन

शेयर करेपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बक्सर से जुड़ने पर बिहारवासियों को दिल्ली जाने के लिए एक सुगम और कम समय लेने वाला रास्ता मिल जाएगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पटना 10 दिसम्बर 2020। 6 लेन का बन रहा कोईलवर पुल गुरुवार को चालू हो गया। फिलहाल इसकी 3 लेन ही शुरू हुई है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण