कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली! 6 महिलाओं समेत 9 लोगों ने गंवाई जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेेश्वर 17 मई 2025। ओडिशा में शुक्रवार को आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने की विभिन्न घटनाओं में छह महिलाओं सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट जिले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि जाजपुर और गंजाम जिलों में दो-दो और ढेंकानाल तथा गजपति जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के परीडीगुडा गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे, जिन्होंने भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में काम करते समय एक झोपड़ी में शरण ली थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झोपड़ी पर बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जाजपुर जिले के धर्मशाला क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई। 

Leave a Reply

Next Post

‘ऑपरेशन सिंदूर' प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प, सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब : शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, विभिन्न एजेंसियों द्वारा सटीक खुफिया जानकारी जुटाने और भारतीय सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब है। शाह ने विभिन्न एजेंसियों के […]

You May Like

जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज....|....खनन कार्यों में तेजी, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करें अधिकारी- नृपेंद्र नाथ....|....एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल