‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प, सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब : शाह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, विभिन्न एजेंसियों द्वारा सटीक खुफिया जानकारी जुटाने और भारतीय सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब है। शाह ने विभिन्न एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने के उद्देश्य से दिल्ली में एक नये केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। खुफिया ब्यूरो के तहत इस बहु एजेंसी केंद्र की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य कानून प्रवर्तन में शामिल विभिन्न हितधारकों के बीच समय पर जानकारी साझा करना है। शाह ने कहा कि भारत को अपनी तीनों सेनाओं – भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना – सीमा सुरक्षा बल और सभी सुरक्षा एजेंसियों पर गर्व है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगट्टालु पहाड़ी क्षेत्र में हाल ही में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए गए नक्सल-रोधी अभियान का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि नक्सली ठिकानों पर चलाए गए अभियान ने विभिन्न सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट समन्वय को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार का समन्वय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी देखने को मिला, जो दर्शाता है कि अभियान को अंजाम देने में खुफिया एजेंसियों और तीनों सशस्त्र बलों में बेहतर तालमेल है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सात मई को तड़के पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई। हालांकि, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने केवल अपने अभियान को रोका है और उसकी भविष्य की कार्रवाई पाकिस्तान के आचरण पर निर्भर करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और न्याय के लिए देश की अटूट प्रतिज्ञा है। शाह ने कहा कि नया ‘मल्टी एजेंसी सेंटर’ (एमएसी) सभी एजेंसियों के प्रयासों में तालमेल बिठाएगा और मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक निर्बाध तथा एकीकृत मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नया नेटवर्क आतंकवाद, उग्रवाद, संगठित अपराध तथा साइबर हमलों जैसे गंभीर खतरों से निपटने के लिए देश के प्रयासों को मजबूत करेगा। 

Leave a Reply

Next Post

भारत को आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी: सिद्धरमैया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरू 17 मई 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को आतंकवादियों का सफाया करने और यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी कि पाकिस्तान भविष्य में उनका समर्थन नहीं करे। उन्होंने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान