एलन मस्क पर भड़के जो बाइडेन, कहा- दुनिया भर में झूठ उगलता है ट्विटर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 नवंबर 2022। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के एलन मस्क के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने एक ऐसा संगठन खरीदा जो दुनिया भर में झूठ भेजता और उगलता है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने बाइडेन के हवाले से बताया कि अब हम सब इस बात से चिंतित हैं कि बच्चे भविष्य में यह समझने में सक्षम हो पाएंगे कि दांव पर क्या लगा है? एलन मस्क ने इस महीने की शुरुआत में $44 बिलियन में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी बिग बुल कंपनियों के मालिक मस्क ने कहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण इसलिए किया क्योंकि सभ्यता के भविष्य के लिए एक सामान्य डिजिटल टाउन स्क्वायर होना महत्वपूर्ण था, जहां बिना किसी तरह की हिंसा का सहारा लिए ट्विटर में एक स्वस्थ तरीके से बहस की जाए। मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने से पहले कहा था, “ट्विटर स्पष्ट रूप से एक फ्री-फॉर-ऑल हेलस्केप नहीं बन सकता है, जहां कुछ भी बिना किसी परिणाम के कहा जाए! देश के कानूनों का पालन करने के अलावा हमारा मंच सभी का स्वागत करने वाला होना चाहिए, जहां आप अपनी पसंद के अनुसार अपना वांछित अनुभव चुन सकते हैं।

क्यों गुस्सा हैं बाइडेन
जो बाइडेन ने एलन मस्क के फैसले की आलोचना की है। कहा कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी, जिसने एक ऐसा संगठन खरीदा है जो दुनिया भर में झूठ उगलता है।  बाइडेन ने कहा, अब हमे किस बात की चिंता करनी चाहिए? हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि बच्चे यह समझने में सक्षम होंगे कि दांव पर क्या लगा है? यहां यह जानना भी जरूरी है कि साल 2020 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्विटर ने फेक न्यूज के आरोप में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बैन कर दिया था। गलत सूचना पर ट्विटर की नीतियों का परीक्षण करने के प्रयास अभी भी लागू किए जा रहे हैं। यही नहीं अमेरिकी हाउस स्पीकर नेन्सी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर हमले को लेकर कॉन्सपिरेसी थ्योरी ट्वीट करने के बाद मस्क खुद भी फेक न्यूज का शिकार हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा, सड़क पर लेटकर कहा- मुझे मारो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 05 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर ने शुक्रवार रात कोरबा के नए बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। बीजेपी नेता संदीप कंवर शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर ही लेट गए। उनका […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर