छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 07 मार्च 2026। जशपुर जिला में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। झारखंड के सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस के पलटने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अनमोल बस (CG-14G-0263) शुक्रवार सुबह सिमडेगा के कुरडेग से कुनकुरी के लिए रवाना हुई थी। बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। सुबह करीब 9:45 बजे जब बस जशपुर जिले के करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा गांव के पास ढलान से गुजर रही थी, तभी अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। बस में बैठे यात्रियों के अनुसार, एक यात्री ने चालक से गाड़ी रोकने को कहा। तभी कंडक्टर ने जोर से चिल्लाकर बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। यह सुनते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में अनियंत्रित बस सड़क किनारे बने सुरेंद्र साय के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास से टकराकर पलट गई।

पलटी बस को हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गोड़ाअंबा गांव के दिगंबर यादव ने सबसे पहले घायलों की मदद की। उन्होंने सरपंच पति शिवशंकर साय, उपसरपंच दशरथ प्रसाद यादव और प्रभाशंकर यादव के साथ मिलकर प्रशासन को सूचना दी और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। बाद में जेसीबी की मदद से पलटी बस को हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

हादसे में 5 लोगों की मौत
सूचना मिलते ही प्रशासन ने तीन एंबुलेंस मौके पर भेजीं। घायलों को तुरंत कुनकुरी अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। करीब 11 बजे एसडीएम नंदजी पांडे और एसडीपीओ विनोद मंडावी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। कुनकुरी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. के. कुजूर के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-पुत्र भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान मकरीबंधा निवासी महेश राम (45) और उनकी पत्नी बिमला (42), सिमडेगा की संपति देवी (52), ढोढ़ी निवासी डिगेश्वर (40) और उनके पांच महीने के बेटे घनश्याम के रूप में हुई है।

पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे 
घटना की जानकारी मिलने के बाद विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय भी कुनकुरी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी