‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने आज देशवासियों को दी ये बड़ी खुशखबरियां, साझा की कईं अहम बातें

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 नवंबर) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करते हुए नवंबर महीने की कई महत्वपूर्ण घटनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह महीना भारत के लिए ऐतिहासिक, प्रेरणादायक और उपलब्धियों से भरा रहा।

संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम

पीएम मोदी ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन ने देश को एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाई।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि यह अवसर भारत की सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करता है।

अयोध्या और कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक आयोजन

मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में धर्मध्वजा का आरोहण एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का लोकार्पण भी एक ऐतिहासिक क्षण रहा, जो देश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देता है।

एविएशन सेक्टर को नई मजबूती

प्रधानमंत्री ने बताया कि हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी LEAP इंजन MRO सुविधा की शुरुआत की गई है। यह केंद्र भारत को वैश्विक एविएशन उद्योग में नई पहचान देगा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगा।

INS ‘माहे’ नौसेना में शामिल

उन्होंने कहा कि मुंबई में INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। इसके स्वदेशी डिजाइन की खूब चर्चा हुई है। ‘माहे’ नाम पुडुचेरी के ऐतिहासिक क्षेत्र माहे से प्रेरित है, जिसकी सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस युद्धपोत का crest उरुमी और कलारिपयट्टू की पारंपरिक लचीली तलवार की आकृति से मेल खाता है, जो दक्षिण भारत की वीर परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नौसेना तेज़ी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है।

स्पेस सेक्टर में नई उड़ान

स्पेस सेक्टर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष इकोसिस्टम तेज़ी से मजबूत हो रहा है। निजी कंपनी Skyroot के ‘Infinity Campus’ ने देश की नवाचार क्षमता और नई सोच को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने इसे भारत के युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का प्रमाण बताया।

खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड उपलब्धि

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने इस वर्ष 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 100 मिलियन टन की वृद्धि हुई है, जो किसानों की मेहनत और कृषि सुधारों की सफलता का परिणाम है। यह संबोधन प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, तकनीकी उपलब्धियों, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए दिया।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार! JDU के 6 और BJP के 3 नए मंत्री बनेंगे, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 30 नवंबर 2025। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अगले महीने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार जेडीयू और बीजेपी दोनों अपने खाली पड़े मंत्री पद भरने की तैयारी कर रहे हैं। इस विस्तार के जरिए सामाजिक और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप