महाराष्ट्र में ‘साइलेंट’ किलर बना कोरोना 74 हजार मरीजों में नहीं है कोई लक्षण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 31 मार्च 2021। कोरोना के मामले में दुनियाभर में तीसरे स्थान पर भारत में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना ने तो पूरे राज्य को फिर से अपनी चपेट में ले लिया है।  महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर बीएमएसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने कहा कि यह सच है कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है, मुंबई में सिर्फ 49 दिनों में 91 हजार कोरोना मरीज मिले हैं। लेकिन 74 हजार मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।  यानी कोरोना अब एक ‘साइलेंट किलर’ के रूप में उभरता दिख रहा है जो बिना लक्षणों के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

इसी हफ्ते 4000 बेड्स की सुविधा

बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल ने बताया कि  मुंबई में 9900 अस्पतालों में बेड्स भर चुके हैं, जबकि 4000 बेड्स की सुविधा इस हफ्ते दे दी जाएगी।  कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क और सावधान है। बीएमसी कमिश्नर ने लोगों से भी कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जरूरी उपाय अपनाने की अपील की है। 

सरकार लॉकडाउन नहीं चाहती  

बीएमसी कमिश्नर ने बताया कि मुंबई में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या काबू में हैं। ऐसे में शहर में कम से कम सख्ती लागू है। हालांकि मास्क नहीं पहनने और कोरोना नियम के पालन नहीं करने वालों पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। कमिश्नर ने बताया कि सरकार मुंबई में अभी लॉकडाउन लागू करने पर विचार नहीं कर रही है। 

रोग से ठीक होने वालों की बढ़ी संख्या

महाराष्ट्र में  3,40,542 संक्रमितों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक 139 मौतों में 72 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है, इसके साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,422 पहुंच गई। राज्य में अभी तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 23,77,127 हो गई है। 

Leave a Reply

Next Post

इमरान सरकार ने भारत से कॉटन और चीनी के आयात को दी मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इस्लामाबाद 31 मार्च 2021। पाकिस्तान कोराना वायरस, कंगाली और महंगाई की मार जूझ रहा है। पाकिस्तान में चीनी की बढ़ती कीमतों और संकटों से जूझ रहे कपड़ा उद्योग को बचाने के लिए पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने हारकर बुधवार को भारत के साथ संबंध सुधारने […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'