जबलपुर के मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जबलपुर 20 फरवरी 2026। जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे आजाद चौक के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। उस समय मंदिर में आरती चल रही थी। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। सिहोरा के आजाद चौक इलाके में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव फैल गया। आजाद चौक, वार्ड नंबर 5 में आरती के दौरान एक युवक द्वारा मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव की घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

आरती के दौरान शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में आरती चल रही थी तभी एक युवक ने प्रवेश कर ग्रिल तोड़ दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आंसू गैस के गोले छोड़े
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

जनप्रतिनिधियों ने ली जानकारी
सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर हालात की समीक्षा की है। वहीं, प्रभारी मंत्री को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।

क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित है, जिसके कारण पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनती रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक, उल्लंघन पर 2000 रुपये जुर्माना; अमरनाथ यात्रा में भी पाबंदी लागू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 20 फरवरी 2026। पहलगाम में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए यह कदम उठाया है। प्रतिबंधित वस्तुओं में प्लास्टिक बैग, चिप्स के पैकेट, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक की प्लेटें और कैन में पैक पेय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी