महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ा, लग सकता है, नाईट कर्फ्यू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल 15 मार्च 2021 । देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस नियंत्रण में आने के बाद एक बार फिर बेकाबू होता नजर आ रहा है। कोविड-19 के नए मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में स्थिति विकराल हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,620 नए मामले सामने आए, जोकि इस साल के दैनिक मामलों में सर्वाधिक हैं। महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शिवराज सरकार कई तहर की पाबंदियां लगाने पर विचार कर रही है।

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सख्ती लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने टीम को नाइट कर्फ्यू समेत कोरोना प्रसार को रोकने वाले अन्य जरूरी कदमों पर चर्चा करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कल एक बैठक आयोजित की जाएगी, अगर आवश्यक हुआ, तो नाइट कर्फ्यू समेत कुछ और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में 743 नए मामले

मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 743 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,68,594 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस वायरस से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 3,887 हो गई है। मध्यप्रदेश में 2,59,967 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और 4,740 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 263 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 139 और जबलपुर में 45 नए मामले आए। 

85 दिन बाद एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या

वहीं देश में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

Leave a Reply

Next Post

ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास को तहस-नहस कर दिया : अमित शाह

शेयर करेझारग्राम में रैली से पहले हेलीकाप्टर बिगड़ा, वर्चुअल तरीके से रैली को किया संबोधित झारग्राम के बाद बांकुरा में जनसभा को करेंगे संबोधित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोलकाता 15 मार्च 2021। आज गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं और यहां दो जगहों पर रैली करने वाले हैं। […]

You May Like

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट