कंगारू कोर्ट चला रहा मीडिया, 2024 में भाजपा सत्ता में नहीं लौटेगी; पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता 27 जुलाई 2022 । बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की ईडी की ओर से गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी ने कहा है कि मैं किसी एजेंसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन इसका इस्तेमाल राजनीतिक दलों को बदनाम करने के लिए नहीं होना चाहिए। ममता बनर्जी ने बुधवार को मीडिया पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मीडिया कंगारू कोर्ट की तरह काम कर रही है। हम मीडिया ट्रायल के खिलाफ हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि आप लोग भरोसा रखिए भाजपा 2024 में सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि अदालत में जो भी दोषी पाया जाए, उसे सजा मिलनी चाहिए। लेकिन एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दलों की छवि खराब करने के लिए नहीं करना चाहिए।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘आप जब बड़े संस्थान चलाते हैं तो गलतियां होती हैं। यदि किसी ने कोई गलती की है और दोषी पाए जाते हैं तो फिर उसे सजा मिलनी चाहिए। लेकिन मैं छवि खराब करने वाले मीडिया कैंपेन के खिलाफ हूं। मीडिया कंगारू कोर्ट का रोल कर रहा है। एक सीनियर जज ने भी हाल ही में यह बात कही थी।’ उन्होंने कहा कि इस सरकार के दौर में विपक्षी नेताओं के अलावा कारोबारियों को भी एजेंसियों की ओर से टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि एजेंसियां पक्षपात से दूर रहते हुए काम करती हैं तो कोई दिक्कत की बात नहीं है, लेकिन इन्हें राजनीतिक दलों की छवि खराब करने के लिए यूज नहीं करना चाहिए। 

इस दौरान उन्होंने विपक्षी सांसदों के निलंबन का भी जिक्र किया। ममता बनर्जी ने कहा कि इन दिनों यदि आप विरोध दर्ज कराते हैं तो फिर आपको सस्पेंड कर दिया जाता है। बता दें कि राज्यसभा से मंगलवार को जिन 19 सांसदों को निलंबित किया गया था, उनमें से 7 टीएमसी के हैं और 6 डीएमके से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 में चुनाव जीतकर सत्ता में नहीं लौटेगी। ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं नंबरों के बारे में बात कर सकती हूं कि वे कहां से आएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा अब सत्ता में वापसी नहीं करेगी।’ 

Leave a Reply

Next Post

बस्तर के कोसा केंद्र में 3 साल से लगा है ताला, सरकार की उदासीनता से पारंपरिक व्यवसाय छोड़ने को मजबूर युवा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जगदलपुर 27 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ के बस्तर में मिलने वाली कोसा पूरे देश में काफी प्रचलित है . यहां की कोसा से बनाए जाने वाले कपड़े देश विदेशों में मशहूर है, और इनकी काफी डिमांड भी है. पिछले 3 सालों से कोसा केंद्र में ताला लगे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप