कांग्रेस का विजन कभी विकास का नहीं : अरुण साव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 फरवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव में अब घोषणा पत्र को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है. एक तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस घोषणा पत्र के जारी होने से पहले ही तंज कस दिया कि यह धूल झोंकने वाला होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के घोषणा पत्र ढकोसला और झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में जनता को ठगने की रणनीति निकाली है. अटल जी जब तक थे, तब उनमें विश्वास नहीं किए. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि मोदी गारंटी का क्या हुआ. क्या मोदी गारंटी पर भरोसा नहीं है. मोदी जी को भाजपा ने मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया है. विधानसभा का घोषणा पत्र पूरा नहीं हुआ, लेकिन आम जनता को ठग रहे हैं।

वहीं बुधवार को जारी होने वाले कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र की कल्पना और समझ सबको है. कांग्रेस घोषणा पत्र धूल झोंकने के लिए लेकर आती है. पांच साल में अपने किए छत्तीस वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया. कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल छलावा और झूठ का पुलिंदा होने वाला है। इसके साथ ही अरुण साव ने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर नकल करने का आरोप लगाया. कांग्रेस का कभी विकास का विजन नहीं रहा है. कांग्रेस का विकास, तरक्की, जनहित से कोई नाता नहीं रहा है. कांग्रेस नकल करके कुछ उसी में से निकाल कर जनता की आंख में धूल झोंकने की तैयारी करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

'लोग पुण्य कमाने आए थे और अपनों के शव लेकर गए', महाकुंभ भगदड़ को लेकर सरकार पर भड़के अखिलेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 04 फरवरी 2025। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों के बारे में पारदर्शिता की मांग की है और सरकार से मौतों, घायलों के उपचार और आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में सही आंकड़े पेश करने का […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड