मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, तीन महिलाओं के मिले शव, मचा हड़कंप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बलिया 22 मई 2023। यूपी के बलिया जिले से सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है। तीन महिलाओं के शव निकाले गए हैं। स्थानीय नाविकों और पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। अन्य की तलाश पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी है। नदी से निकाले गए लोगों में से तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कोहराम मचा है। घाट किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ जुटी। नाविक अधिक कमाई के चक्कर में नाव पर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर गंगा पार करा रहे थे। इसी दौरान दर्जनों महिला-पुरुष सवार एक नाव गंगा पार जा रही थी। अभी कुछ दूर पहुंची थी कि अचानक नाव ओवरलोड होने के कारण बैठ गई। बताया जा रहा है कि नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव डूबता देख घाट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। तीन महिलाओं के शव बरामद हुए। अन्य की तलाश जारी है।

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

गड़वार-नगरा मार्ग के सलेमपुर महाविद्यालय पुलिया के समीप स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मुंडन संस्कार के लिए जा रहे जीप सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। आसपास के लोगों व पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।     

गड़वार थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी खिचड़ी चौहान के नाती शिवम का मुंडन संस्कार होना था। रिश्तेदार और परिवार के लोग जीप से बलिया गंगा घाट जा रहे थे। सलेमपुर पुलिया के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में मझौवा निवासी पिता-पुत्र खिचड़ी चौहान (65) और रामाशंकर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात ने बैंगलोर को बाहर किया तो फैंस ने शुभमन और उनकी बहन को कहे अपशब्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 मई 2023। आईपीएल 2023 में रविवार को गजब का ड्रामा देखने को मिला। कल लीग राउंड में दो वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले खेले गए। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों को ही प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। हालांकि, ऐसा नहीं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण