छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत:पत्नी की हालत गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ओवरटेक करते समय ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 30 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुपम भार्गव (38) की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। अनुपम रात करीब 9 बजे पत्नी निकिता जायसवाल के साथ रायपुर से अपने घर बिलासपुर लौट रहे थे। तभी रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सरगांव क्षेत्र के किरना के पास ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बेकाबू होकर कार हाईवे से नीचे उतर गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे एक्टर और उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंस गए।

पत्नी की हालत गंभीर

आसपास के लोगों और राहगीरों ने देखा तो हादसे की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद सरगांव पुलिस पहुंची और घायल एक्टर और उनकी पत्नी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिम्स भेजा। जहां जांच के बाद अनुपम भार्गव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी निकिता को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है।

एक्शन, कॉमेडी और रोमांस में माहिर थे अनुपम

सरकंडा के सूर्या विहार निवासी अनुपम भार्गव छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टार थे। कॉमेडी, एक्शन के साथ ही रोमांस के अभिनय में वे माहिर थे। अनुपम ने स्थानीय समाचार और केबल चैनल में हास्य व्यंग्य किया। 2008 में वे एफएम रेडियो में जॉकी बने। फिर 2016 में तीन ठन भोकवा फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

जिमी कांदा से बनी थी पहचान

पहली ही फिल्म तीन ठन भोकवा फिल्म हिट रही। फिर इसकी सीक्वल तीन ठन भोकवा रिटर्न भी बनी। अनुपम, टिकट टू हॉलीवुड, हमर फैमली नंबर वन, मिशन छत्तीसगढ़, रजनी, जिमी कांदा, खांटी मितान, कृष्णा अनुज जैसी कई हिट फिल्मों में एक्टिंग कर चुके थे। ​​​​​जिमी कांदा से अनुपम को नई पहचान मिली थी।

हंसते-हंसते सबको रुला गया अनुपम

अनुपम ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने जिमी कांदा फिल्म का निर्देशन किया था। अनुपम की मौत की खबर ने बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के उनके प्रशंसकों को रुला दिया। अनुपम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। सूर्या विहार में उनका किराए पर मकान है। इकलौते बेटे की इस तरह अचानक मौत के बाद माता-पिता के साथ ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

एक ही दिन में 23 लोगों की मौत : नहाने के दौरान हुआ हादसा, गहरे पानी में जाने से कई बच्चों की गई जान, परिवारों में मचा कोहराम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 29 सितम्बर 2023। बिहार में एक ही दिन में डूबने से 23 लोगों की मौत से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. शुक्रवार को अलग-अलग जिले भागलपुर, मधेपुरा, बांका, सहरसा, सुपौल, अररिया, कटिहार और लखीसराय में ये हादसे हुए हैं. नवादा, रोहतास, कैमूर, […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान