घाटकोपर हादसे की जांच करेगी वीजेटीआई की टीम, बीएमसी ने कहा- सात दिन के भीतर मिल सकती है रिपोर्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 मई 2024। मुंबई के एक बीएमसी ने वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (वीजेटीआई) को घाटकोपर में होर्डिंग के गिरने के कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि तकनीक संस्थान सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। बता दें कि सोमवार शाम को धूल भरी आंधी के दौरान एक विशाल होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए। 

वीजेटीआई की टीम करेगी घटनास्थल की जांच
बीएमसी ने वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (वीजेटीआई) से दुर्घटना के कारणों का पता लगाने को कहा है। बीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि वीजेटीआई विशेषज्ञों की एक टीम ने दुर्घटना के अगले दिन पेट्रोल पंप का दौरा किया था। इस दौरान उस जगह का भी निरीक्षण किया गया था, जहां होर्डिंग लगी थी। टीम द्वारा संरचना की नींव के लिए इस्तेमाल की गई मिट्टी और सामग्री के नमूने एकत्र किए गए हैं। 

एक सप्ताह के भीतर सौंपी जा सकती है रिपोर्ट
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध वीजेटीआई संस्थान द्वारा एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। बीएमसी अधिकारी भूषण गगरानी ने बताया कि वीजेटीआई की टीम अपनी रिपोर्ट में यह बताएगी कि क्या होर्डिंग की नींव मेंं कोई समस्या थी। अधिकारियों के अनुसार यह जमीन सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की थी और होर्डिंग के ढहने का कारण कमजोर नींव हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा पोस्टर विवाद: बीजेपी और BJD समर्थकों के हिंसक टकराव में एक की मौत, सात घायल; चुनाव आयोग ने बढ़ाई सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गंजाम 17 मई 2024। ओडिशा के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजद समर्थकों के साथ झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने नौ लोगों को […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा