भूलकर भी इन चीजों को कभी फ्रिज में ना रखें, इन्हें refrigerate करना हो सकता है नुकसानदायक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

24 जनवरी 2022। कई खाद्य पदार्थ यानि फल और सब्जियां ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. फ्रिज में इन खाने की चीजों को रखने से उनका स्वाद तो बदलता ही है, साथ ही उनके पोषक तत्वों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है. यहां तक कि फ्रिज में रखने पर कई खाद्य पदार्थ अपनी शेल्फ लाइफ से पहले ही खराब होने लगते हैं, इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप आज से ही इन खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखना बिल्कुल ही बंद कर दें. 

आलू:

आलू को डार्क और सूखी जगह पर रखा जाना चाहिए वर्ना इसमें स्प्राउट्स निकलने लगते हैं. अगर आप फ्रिज से निकालकर इन स्प्राउट्स को खा लेते हैं तो ये सेहत पर हानिकारक प्रभाव डालता है. 

शहद 

फ्रिज में रखने पर शहद गाढ़ा होने लगता है इसलिए इसे कमरे के तापमान पर ही स्टोर करके रखना चाहिए. 

लहसुन 

लहसुन को फ्रिज में रखने से उसका स्वाद बिगड़ जाता है और वह खराब भी जल्दी होने लगती है. इसलिए इसे पेपर बैग में नॉर्मल ठंडे और अंधेरे वाली जगह में रखना चाहिए. 

तेल 

तकरीबन हर तरह के तेल फ्रिज से बाहर ही रखे जाते हैं. सिर्फ नट बेस्ड ऑयल ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में रखा जा सकता है. 

कैचप 

कैचप में सिरका और प्रिजरवेटिव्स की अच्छी मात्रा होती है इसलिए उन्हें फ्रिज में रखे जाने की कोई जरूरत नहीं होती. 

टमाटर 

इन्हें अपने किचन काउंटर या पैंट्री में स्टोर करें. फ्रिज में रखने पर इनका स्वाद बिगड़ जाता है और टेक्सचर भी खराब होता है. 

केला 

केले को यदि फ्रिज में रखा जाएगा तो वह बाहर से काला तो होगा लेकिन सही तरह से अंदर से नहीं पकेगा. 

तरबूज 

तरबूज को अगर तीन दिन से ज्यादा फ्रिज में रख दिया जाए तो वह अपना स्वाद और रंग दोनों खो देगा. 

Leave a Reply

Next Post

पिछले 10 दिनों में 20% घट गई कोरोना संक्रमण दर, जल्द हटाएंगे पाबंदियां : अरविंद केजरीवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 जनवरी 2022। दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परेड की सलामी भी ली और फिर जनता को संबोधित भी किया। इस शुभ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप