लहसुन में मिलाकर बालों में लगाएं ये 3 चीज, लंबे और सुंदर होंगे बाल

शेयर करे
बढ़ते प्रदूषण और व्यस्त जीवन शैली के साथ हमारे लिए अपने बालों को चमकदार और स्वस्थ रखना लगभग असंभव हो चुका है। इसके अलावा, बालों में इस्‍तेमाल किए जाने वाले कैमिकल से भरे शैंपू और हेयर प्रोडक्‍ट्स भी बालों पर बुरा प्रभाव डालते हैं। यदि आप उनमें से एक हैं, जो अपनी आधी सैलरी केवल बालों की देखभाल के लिए खर्च कर देते हैं, तो आपको अपनी ब्‍यूटी रूटीन में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए। जी हां, लहसुन एक ऐसा एजेंट है, जो आपके बालों पर चमत्कार कर सकता है। इसे बालों में लगाने से उनका झड़ना तो कम होता ही है साथ में लहसुन में एंटीफंगल गुण होने के कारण, यह रूसी की समस्‍या से भी छुटकारा दिलाता है। 

​लहसुन और शहद

NBT

लहसुन में सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है, जो बालों के झड़ने को रोकता है और उसकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है। दूसरी ओर शहद स्‍कैल्‍प में नमी को लॉक करती है, जिससे बालों को पोषण मिलता है।
हेयर मास्‍क बनाने का तरीका लहसुन की दो कलियां लें, उन्हें कुचलें और इन्‍हें 2 टेबलस्पून शहद के साथ मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और धोने से पहले 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

​लहसुन और प्याज

NBT

लहसुन और प्याज सदियों पुराना नुस्‍खा है, जो आपके बालों की अधिकांश समस्याओं को हल कर सकता है।

हेयर मास्‍क बनाने का तरीका इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको चाहिए- 2 प्याज और 2-3 लहसुन। इन दोनों को ब्लेंड करें और इसके रस को छान लें। इस रस को कुछ मिनट के लिए अपने स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें। फिर इसे लगभग 15-20 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। बाद में इसे एक प्राकृतिक शैंपू से धो लें।

​लहसुन और नारियल तेल

NBT

नारियल के तेल में कई विटामिन होते हैं, जो आपके बालों की जड़ को पोषण देने में मदद करते हैं। यह बालों को पतला होने और उन्‍हें टूटने से बचाते हैं। दूसरी ओर, लहसुन रूसी को कम करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें उच्च एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

हेयर मास्‍क बनाने का तरीका 5-6 लहसुन लें, उन्हें छीलें और फिर कुचल लें। इसमें 1 टेबलस्पून नारियल का तेल डालें और इसे अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए गर्म करें और फिर इसे लगभग आधे घंटे के लिए अपने सिर पर लगा कर मालिश करें। बाद में इसे एक प्राकृतिक शैंपू से धो लें।

Leave a Reply

Next Post

वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रारूप कोई भी हो गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम होती है। वनडे क्रिकेट भले ही बल्लेबाजों के लिए मुफीद माना जाता हो लेकिन गेंदबाज अपनी सटीकता से मैच का रुख पलट सकते हैं। सही समय पर लिया गया विकेट हार-जीत का अंतर पैदा करता है। विकेट […]

You May Like

यजुवेंद्र सिंह चहल के बाद अब IPL खेल रहे इस क्रिकेटर की चुनाव में एंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद के हैं ऑलराउंडर खिलाड़ी....|....पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत....|....6 माह बंद रहने के बाद केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू....|....नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 2 को उम्रकैद, 3 आरोपी बरी....|....इंडिया गठबंधन में गांठ की खबरों के बीच अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे राहुल-संजय सिंह, कानपुर से रहेंगे दूर....|....सुरक्षा ग्रुप ने सुरक्षा वसई (मुंबई) में पीएमएवाई स्कीम के तहत घरों की सूची घोषित की....|....मुंबई के वॉटर किंगडम और सबसे बड़ा थीम वॉटर पार्क का रोमांच....|....मोदी के बयानों से साफ वे तय हार से वे डर गये है....|....भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश....|....मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब