ये 5 रोटियां, गर्मी में शरीर को रखती हैं ठंडा, पाचन भी रहता है दुरुस्‍त, सेहत को मिलते हैं अनेक फायदे

शेयर करे

बिलासपुर 29 अप्रैल 2023। रोटी एक ऐसी चीज है, जिसे हम हर मौसम में रोज खाना पसंद करते हैं. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और एनर्जी भी भरपूर देती है. इसमें फाइबर अधिक होता है, साथ ही कई विटामिन्‍स और मिनरल्‍स भी पाए जाते हैं. अगर हम रोटी को मौसम के हिसाब से बनाएं और उन अनाजों के आटे से इसे बनाएं, जो ठंडी तासीर के होते हैं, तो ये गर्मी में हमें कूल-कूल रहने में मदद कर सकती हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए किस आटें से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं।

गर्मी में बनाएं इन 5 आटे की रोटी

गेहूं का आटा
मेडिसर्कल के मुताबिक, गर्मी के मौसम के लिए गेहूं से बनी रोटियां फायदेमंद होती हैं. गेहूं की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन किया जा सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. अगर आप चोकर वाला आटा खाएं तो इससे पाचनतंत्र अच्‍छा रहता है और खून भी साफ हैं।

चने का आटा
चने के आटे की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप गर्मी के मौसम में इसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं. चने के आटे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल्‍स के निर्माण और वजन को कम करने के लिए काफी फायदेमंद है।

जौ का आटा
आप अगर जौ को पीसकर इसका आटा तैयार करें और इसकी रोटियां बनाकर खाएं तो शरीर की गर्मी कम होती है. ठंडी तासीर वाले इस जौ में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह पेट को ठंडा रखता है और पाचन की समस्‍या दूर करता है. डायबिटीज रोगियों के लिए भी जौ की रोटियां फायदेमंद होती हैं।

बाजरे की रोटी
तेज गर्मी में शरीर को पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स के संरक्षण की जरूरत होती है. बाजरा, उच्च पोषक तत्वों वाले भोजन के रूप में, शरीर को हाइड्रेट करता है और गर्मी की थकावट, माइग्रेन और सनस्ट्रोक सहित महत्वपूर्ण बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

रागी का आटा
रागी का तासीर भी ठंडा होता है. यही वजह है कि दक्षिण भारत में इसका इस्‍तेमाल काफी किया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर होता है. इसमें कैल्शियम भरपूर होता है और यह ग्रोइंग एज बच्‍चों के लिए बहुत ही जरूरी है. गर्मी में इसका नियमित सेवन से कई फायदा मिल सकता है।

Leave a Reply

Next Post

ज्यादा टाइप करने से उंगलियों में नहीं लगती ताकत, हो सकता है कार्पेल टनेल सिंड्रोम, इन आसान उपायों से करें दूर

शेयर करेबिलासपुर 29 अप्रैल 2023। आज का दौर कंप्यूटर का दौर है. इस युग में हममें से अधिकांश लोगों को कंप्यूटर पर काम करना पड़ता है. दिन भर काम करते-करते कभी ऐसा महसूस होता है कि हाथों की उंगलियों ने काम करना बंद कर दिया है. दरअसल, यह कार्पेल टनेल […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान