रोचक : वर्णमाला वाला स्कूल बस स्टाप !

SAZID
शेयर करे

पार्षद निधि का बेहतरीन सदुपयोग ।

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान

एमसीबी – जिले के खोंगापानी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगदीश मधुकर ने अपने पार्षद निधि की राशि का बेहतरीन सदुपयोग किया है। बस पकडकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए स्कूल बस स्टाप को एक तरह की वर्णमाला की पाठशाला के रूप में सजा दिया है। जिसे बच्चे स्कूल जाते समय उत्सुकता के साथ गौर से निहारते और पढते हैं।   

बस स्टाप के पीछे की दीवार रंग रोगन करके पूरी तरह से छोटे बच्चों के लिए वर्णमाला से सुसज्जित कर दी गई है। इससे बच्चों में रोचकता बढ रही है। जिस तरह से कई विद्यालयों में रंग रोगन करके बच्चों में पढाई के प्रति आकर्षण पैदा किया जाता है। उसी तरह खोंगापानी के पार्षद जगदीश मधुकर ने स्थानीय बस स्टाप से बस चढकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों में पढाई के प्रति रोचकता बढाने के लिए बस स्टाप के बहाने ही सही पार्षद निधी का बेहतरीन सदुपयोग कर बच्चों और अभिवाहको के लिए आकर्षण पैदा किया है। यह कार्य कई छोटे और बड़े जन प्रतिनिधियों के लिए संदेश है कि सदुपयोग में इस तरह की निधि को कैसे और कहां खर्च करें।  

Leave a Reply

Next Post

हिंदुस्तान की ताकत दिखाने सेशेल्स पहुंची आईएनएस सुनयना, 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस' में लेगी भाग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 सितंबर 2022। आईएनएस सुनयना वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस ऑफ कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज’ (सीएमएफ) में भाग लेने के लिए पोर्ट विक्टोरिया सेशेल्स पहुंच चुकी है। यह न केवल हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप