भारत ने चीन-पाकिस्तान को दिया झटका: अरुणाचल के बाद कश्मीर में G-20 बैठक की तारीख तय, दोनों देशों को थी आपत्ति

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। भारत ने चीन और पाकिस्तान के विरोध को नजरअंदाज करते हुए श्रीनगर में G-20 बैठक की तारीख तय कर दी है। भारत ने शुक्रवार को अपना जी-20 कैलेंडर अपडेट करते हुए कहा कि पर्यटन पर कार्य समूह की बैठक 22 मई से 24 मई के बीच श्रीनगर में होगी। बता दें कि पाकिस्तान और चीन नहीं चाहते थे कि टूरिज्म पर जी-20 की वर्किंग ग्रुप की मीटिंग यहां हो। पाकिस्तान ने तो इसके लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन तक से गोलबंदी करने की कोशिश की थी। हालांकि, भारत ने अब साफ कर दिया है कि बैठक श्रीनगर में ही होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश की तरह ही चीन श्रीनगर में होने जा रही बैठक से भी दूरी बना सकता है लेकिन इसमें कभी कोई शक नहीं था कि बैठक श्रीनगर में होगी। 

सभी 28 राज्य और आठ केंद्र शासित राज्यों में हो रही बैठक 
रिपोर्ट्स के अनुसाार, श्रीनगर में होने वाली बैठक की तैयारी बीते साल ही शुरू हो गई थी। खास है कि सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में जी-20 की बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी के मद्देनजर अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बैठक रखी गई थी। इसको लेकर चीन और पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी। चीन अरुणाचल प्रदेश पर खुद दावा करता है, जबकि हकीकत ये है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। 

एससीओ मीटिंग में आ सकता है चीन
अगले कुछ महीनों में बीजिंग के साथ कई प्रस्तावित उच्च स्तरीय वार्ताओं के बीच श्रीनगर में जी20 बैठक भी होगी। चीनी रक्षा और विदेश मंत्रियों दोनों के एससीओ बैठकों के लिए जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। जुलाई में एससीओ शिखर सम्मेलन की तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए भारत वर्तमान में चीन, रूस और अन्य सदस्य देशों के संपर्क में है। यदि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक के लिए आते हैं, तो यह अप्रैल 2020 में पूर्वी लद्दाख में चल रहे सैन्य गतिरोध के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक का अवसर खोलेगा।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने दिव्यांग के साथ खिंचाई 'खास' सेल्फी, कहा - ये भाजपा को देते हैं अपने मुनाफे का एक हिस्सा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। पहले दिन पीएम मोदी तेलंगाना फिर तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे। इन दोनों राज्यों में पीएम ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप