कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन ‘‘भाजपा की चोरी ऊपर से सीना जोरी’’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के सामने प्रदर्शन ‘‘चोरी ऊपर से सीना जोरी’’ वाली स्थिति है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्ग के कांग्रेस भवन में सत्तारूढ़ दल के गुंडों ने सामूहिक रूप से आक्रमण कर तोड़-फोड़ किया। राजधानी रायपुर, धमतरी जगदलपुर सहित कांग्रेस के कार्यालयों पर सरकार के इशारे पर भाजपा के गुंडे पत्थर, नुकीले हथियार लेकर पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा का प्रदर्शन करने जाना सत्ता की धौंस है। भाजपाइयों के प्रदर्शन को सरकार और पुलिस का संरक्षण मिला हुआ। पुलिस विपक्षी पार्टी के कार्यालय में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के सामने बेबस बनी हुई थी। कांग्रेस संचार प्रमुख ने सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही करवाते है, विद्वेषपूर्वक चार्जशीट दाखिल करवाते है। दूसरी तरफ बेशर्मीपूर्वक भाजपा के नेता अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर अपनी तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही को जायज ठहराने कांग्रेस के कार्यालयों पर प्रदर्शन का दुस्साहस करते है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुलिस प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। राज्य में हर तीन घंटे में एक बलात्कार हो रहा, गोलीबारी, चाकूबाजी, लूट, डकैती की घटनाएं आम हो गयी। सरकार उनको रोकने के बजाय अपनी पूरी ताकत विपक्ष के कार्यालय के घेराव में लगा रही है।

Leave a Reply

Next Post

पेस्ट फिल तकनीक से कोयला खनन करने वाला पहला कोल पीएसयू बनेगा एसईसीएल

शेयर करेएसईसीएल और टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज के बीच ₹7040 करोड़ की परियोजना के लिए हुआ समझौता एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की सिंघाली यूजी में उपयोग की जाएगी तकनीक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 19 अप्रैल 2025। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) कोयला खनन में पेस्ट फिल तकनीक का उपयोग करने वाली पहली कोयला […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी