रावलपिंडी में सिखों को कट्टरपंथी भेज रहे धमकी भरे पत्र, ‘मुसलमान बनो या छोड़ दो पाकिस्तान ’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इस्लामाबाद 26 अगस्त 2023। पाकिस्तान में सिखों-हिंदुओं और अन्य अलपसंख्यक समुदायों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।  पाकिस्तान में जरनवाला चर्च जलाने की घटनाओं के बाद अब  रावलपिंडी में सिखों को धमकाया जा रहा है। पाकिस्तान में सिख समुदाय को मिल रही हालिया धमकियों के मद्देनजर इस अल्पसंख्यक समूह की दुर्दशा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।  रावलपिंडी के गुरुघरों में रहने वाले सिखों  वहां के कट्टरपंथियों की ओर से मुसलमान बनने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। इन पत्रों की सिखों के पांचवें तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि 30-35 साल पहले अफगानिस्तान, काबुल और कंधार में डेढ़ लाख सिख रहते थे। लेकिन  वहां का माहौल इतना ज्यादा बिगड़ गया और सिखों की टारगेट किलिंग की गई जिसके बाद सिख परिवारों ने अफगानिस्तान छोड़ दिया  और वहां करीब पांच या छह परिवार ही बचे हैं।ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पेशावर से आकर पंजाब में बसने वाले सिखों को हाल ही में धमकी भरे पत्र मिले हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिखों से कहा गया है कि या तो वे मुस्लिम बन जाएं या पाकिस्तान छोड़ दें।  ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को सिखों की जान-माल की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।  

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इससे बुजुर्गों, कारोबारियों और बच्चों में दहशत का माहौल है। धमकी भरे पत्रों के माध्यम से सिखों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से इन शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के पत्रों से दुनियाभर के सिखों में रोष है। पाकिस्तान में चल रहा धमकी भरे पत्र भेजने का यह चलन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे पाकिस्तान सरकार को बंद करवाना चाहिए।पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दुख की बात है कि पाकिस्तान के सिख लगातार डर के साये में रह रहे हैं, उन्हें बार-बार उत्पीड़न और निशाना बनाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Next Post

नूंह में फिर बंद हुई इंटरनेट सेवाएं, 28 को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा के ऐलान के बाद लिया ये फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नूंह 26 अगस्त 2023। हरियाणा के नूंह में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आज दोपहर 12:00 बजे से 28 अगस्त रात को 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा 28 अगस्त को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की