नूंह में फिर बंद हुई इंटरनेट सेवाएं, 28 को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा के ऐलान के बाद लिया ये फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नूंह 26 अगस्त 2023। हरियाणा के नूंह में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आज दोपहर 12:00 बजे से 28 अगस्त रात को 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया गया था जबकि नूंह प्रशासन की ओर से यात्रा स्थगित करने की बात कही गई थी लेकिन हिंदू संगठन शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं। इसके चलते नूंह डिप्टी कमिश्नर ने कल गृह विभाग को पत्र लिखकर नूह इंटरनेट सेवा बंद करने की सिफ़ारिश की थी। जिसके बाद आज हरियाणा के होम सेक्रेटरी द्वारा 26 अगस्त से 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

ब्रजमंडल यात्रा दोबारा निकाले जाने की सूरत में किसी भी तरह की हिंसा और अफवाहों को रोकने के मकसद से नूंह के डीसी धीरेन्द्र खड़गटा ने 25 अगस्त को ही गृह विभाग को पत्र लिखकर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और बल्क एसएमएस सेवा पर बैन लगाने की सिफ़ारिश की थी। डीसी ने अपने पत्र में ये सेवाएं 25 अगस्त से ही बैन करने की सिफारिश की थी। नूंह डीसी ने गृह मंत्रालय के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को लिखे पत्र की एक कॉपी हरियाणा पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के एडीजीपी को भी भेजी थी। डीसी का लेटर मिलने के बाद होम डिपार्टमेंट ने 25 अगस्त को तो इन सेवाओं पर रोक नहीं लगाई लेकिन आज यानि 26 अगस्त की सुबह हरियाणा के होम सेक्रेटरी ने नूंह जिले में 26 अगस्त दोपहर से 28 अगस्त मध्यरात्रि तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी कर दिए।

31 जुलाई से 13 अगस्त तक बंद रहा था इंटरनेट

इससे पहले 31 जुलाई को नूंह में हिंदू संगठनों की ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें छह लोगों की जान चली गई। तब 31 जुलाई से 13 अगस्त तक नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई थी। जनजीवन सामान्य होने पर 13 अगस्त की रात 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई थीं।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में गृहमंत्री बोले, समय पर न्याय दिलाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 अगस्त 2023। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नागरिकों को समय पर न्याय प्रदान करें। नागरिकों को समय से न्याय दिलाने और उनके सांविधानिक अधिकार अनिवार्य रूप मुहैया कराना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज