लखनऊ कैंट में रोचक हुआ मुकाबला, अब रीता बहुगुणा के बेटे मयंक को उतारने की तैयारी में सपा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 02 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश की लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में आईं अपर्णा यादव को यहां से उतारने के कयास लग रहे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। यही नहीं इसी सीट से भाजपा की प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए टिकट मांग रही थीं, लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। इन दोनों की बजाय भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल यह सीट ब्राह्मण बहुल मानी जाती है। इसलिए रीता बहुगुणा जोशी भी यहां से बेटे के लिए टिकट मांग रही थीं। अब खबर है कि सपा उनके बेटे मयंक जोशी को यहां से टिकट दे सकती है।

रीता बहुगुणा जोशी ने टिकट न मिलने की आशंका देखते हुए पहले ही बगावत के संकेत दिए थे। उनका कहना था कि पार्टी ने टिकट से इनकार कर दिया है और अब मयंक जोशी स्वतंत्र हैं कि उन्हें क्या करना है। सपा ने फिलहाल लखनऊ की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं, लेकिन अब वह टिकट बदल सकती है। पहले ही सपा लंबे वक्त भाजपा का इंतजार कर रही थी, लेकिन आखिर में टिकटों का ऐलान कर दिया था। अब भाजपा की नई लिस्ट आने के बाद सपा फिर से रणनीति में बदलाव की तैयारी कर रही है। इसी के तहत मयंक जोशी को उतारने पर विचार चल रहा है। 

सपा ने इस सीट से 2017 में अपर्णा यादव को उतारा था, जो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। इस बार रीता बहुगुणा जोशी ने यहां से बेटे मयंक को उतारने के लिए भाजपा से मांग की थी। यहां तक कि उनका कहना था कि यदि परिवारवाद इसके आड़े आता है तो वह अपनी सांसदी से इस्तीफा देने को भी तैय़ार हैं। हालांकि भाजपा में उनकी बात नहीं सुनी गई और बृजेश पाठक को मौका दिया गया। दरअसल लखनऊ कैंट सीट को भाजपा के लिए मजबूत माना जाता रहा है। ऐसे में यहां टिकट के दावेदारों की हमेशा से लंबी कतार रही है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए DA एरियर पर फैसला संभव, दो लाख तक का होगा फायदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 फरवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज होने वाली बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। संभव है कि इस बैठक में कर्मचारियों के रुके हुए डीए एरियर पर फैसला लिया जाए। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान