ब्रिटेन के जी7 सम्मेलन में भारत को न्योता, विकसित देशों के साथ होगी चर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 31 मार्च 2021। जी7 के मेहमान देशों की दूसरी बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। भारत की ओर से इसमें देश के जी7 शेरपा (दूत) सुरेश प्रभु ने हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बागची ने बताया कि ब्रिटेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र में वैश्विक समुदाय के बीच सहयोग के अलावा नवंबर में प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

ब्रिटेन ने इस साल ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा भारत को भी जी7 सम्मेलन में मेहमान के रूप में आमंत्रित किया है।

जी7 यानी ग्रुप-7 दुनिया की सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसमें ब्रिटेन के अलावा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमरीका शामिल हैं। शुरुआत में यह छह देशों का समूह था, जिसकी पहली बैठक 1975 में हुई थी। 1976 में कनाडा भी इससे जुड़ गया।

जी7 देशों के मंत्री और नौकरशाह आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हर साल मिलते हैं। हर सदस्य देश बारी-बारी से इस समूह की अध्यक्षता करता है। उसे दो दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी मिलती है।

Leave a Reply

Next Post

कोविड टीकाकरण: देश में 74 दिन के अंदर 6 करोड़ 24 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 31 मार्च 2021।  देश में कोविड-19 रोधी टीके की 6.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। मंगलवार को ही 12,94,979 खुराकें दी गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अस्थाई रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम सात बजे […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान