पीएम मोदी ने बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का किया उद्घाटन, बोले- जल्द ही हम इस क्षेत्र में टॉप 10 देशों में शामिल होंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 09 जून 2022। दिल्ली के प्रगति मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश का पहला बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो देश में बायोटेक क्षेत्र के व्यापक विकास का प्रतिबिंब है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी है। 10 अरब डॉलर से 80 अरब डॉलर तक हम पहुंच चुके हैं। भारत बायोटेक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष दस देशों की लीग में जल्द ही शामिल होगा।  नए भारत के इस नई छलांग में जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) की बड़ी भूमिका रही है।

भारत को बायोटेक क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को बायोटेक क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है। इसके मुख्य रूप से पांच कारण हैं। जिनमें विविध आबादी, विविध जलवायु क्षेत्र, प्रतिभाशाली मानव पूंजी पूल, व्यापार करने में आसानी की दिशा में प्रयास और जैव उत्पादों की मांग शामिल हैं।

5,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप बायोटेक सेक्टर से जुड़े: पीएम मोदी
पिछले 8 वर्षों में, हमारे देश में लगभग 60 विभिन्न उद्योगों में स्टार्ट-अप की संख्या कुछ सौ से बढ़कर 70,000 हो गई है। इनमें से 5,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप बायोटेक सेक्टर से जुड़े हैं।  

जानें क्या हैं इसके उद्देश्य
बायोटेक स्टार्टअप का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से किया गया है। इस एक्सपो की थीम ‘बायोटेक स्टार्टअप नवोन्मेष: आत्मनिर्भर भारत की ओर’ रखी गई है। यह दो दिवसीय आयोजन 10 जून को समाप्त होगा। यह एक्सपो उद्यमियों, निवेशकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों को जोड़ने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

Leave a Reply

Next Post

दोषियों को देंगे कड़ा सबक, पैगंबर विवाद पर ईरान के विदेश मंत्री को डोभाल ने दिलाया भरोसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 जून 2022। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से उभरा विवाद भारत यात्रा पर आए ईरान के विदेश मंत्री डॉ. हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात में भी उठा। इस पर डोभाल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले के दोषियों […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही