आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा, बच्चों की सुरक्षा का संदेश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 21 अगस्त 2026। सिद्ध अभिनेता और यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय एम्बेसडर आयुष्मान खुराना ने महाराष्ट्र के जालना में सीजनल माइग्रेशन से प्रभावित बच्चों और परिवारों से मुलाकात कर सुरक्षित बचपन का मजबूत संदेश दिया। यूनिसेफ समर्थित किनशिप और कम्युनिटी केयर कार्यक्रम के तहत बच्चों को परिवार और समुदाय के संरक्षण में रखते हुए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

खुराना ने कहा, “किसी भी बच्चे को अपनी परिस्थितियों के कारण अपना बचपन नहीं खोना चाहिए। किनशिप केयर केवल सुरक्षित घर नहीं देता, बल्कि रिश्तों को बनाए रखता है, आत्मविश्वास लौटाता है और बेहतर भविष्य की उम्मीद देता है।” उन्होंने युवा वालंटियरों, बालमित्रों, किशोरियों और परिवारों से संवाद कर जमीनी बदलाव को समझा। उन्होंने 18 वर्षीय शिल्पा का उदाहरण देते हुए कहा, “लड़कियों के सपने पूरे हो सकते हैं, जब बच्चे शिक्षित, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण में बड़े होते हैं।”

यूनिसेफ के कार्यवाहक प्रतिनिधि जेस्पर मोलर ने कहा, “बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकी जा सकती है। हमें ऐसी प्रणालियों को मजबूत करना होगा, जो जोखिमों की पहचान कर परिवारों को जरूरी सेवाओं से जोड़ें।”
जालना में 2024-25 के दौरान 5,800 से अधिक बच्चे किनशिप केयर में बने रहे। यह पहल शिक्षा से जुड़े रहने के साथ बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसे जोखिमों को कम करने में भी मदद कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी

शेयर करे‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 21 अगस्त 2026। डांसिंग स्टार पुष्कर जोग अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच अपने खास स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौट आए हैं। गूसबम्प्स एंटरटेनमेंट और […]

You May Like

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर....|....सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति....|....सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी....|....दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर....|....जेल्जकोविच के गोल से मोहन बागान ने जीता 22वां आईएफए शील्ड खिताब....|....भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती....|....न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप....|....सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा