विधानसभा चुनाव: 20 अगस्त तक तैयार होगी मतदाता सूची; महाराष्ट्र सहित चार राज्यों में चुनाव की तैयारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 जून 2024। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने शुक्रवार को बताया कि इन राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण सहित मतदान केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। आयोग ने सूची का काम 20 अगस्त तक पूरा करने को कहा है। इसके बाद चुनाव कराए जा सकेंगे।  हरियाणा व महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 व 26 नवंबर को, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष 5 जनवरी को समाप्त होगा। आयोग ने कहा कि इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद जम्मू एवं कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में 2018 से सरकार भंग है, और राष्ट्रपति शासन लागू है।  

Leave a Reply

Next Post

फिरोजाबाद में बंदी की मौत के बाद भड़का गुस्सा, पथराव और फायरिंग, बाइक जलाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   फिरोजाबाद 22 जून 2024। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में 19 जून को जेल भेजे गए बंदी की मौत के बाद बवाल हो गया। मृतक के परिजनों और लोगों ने शुक्रवार देर शाम न्यायिक जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस की […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट