हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल, कहा- दिल्ली में हमारी जीत में ऑटो वालों का 70 प्रतिशत योगदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 21 नवंबर 2021। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। इससे पहले देहरादून पहुंचने पर केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोग भी मन बना चुके हैं कि राज्य में नई पार्टी को मौका देना चाहिए। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन के साथ बैठक की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी जीत में ऑटो चालकों का 70 प्रतिशत योगदान है। दिल्ली के ऑटो वाले मुझे अपना भाई मानते हैं। वह ऑटो वाले हमारे मुरीद हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमने ऑटो चालकों के खाते में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए जमा किए। यहां मैं आप लोगों के रिश्ता बनाने आया हूं, आपको भाई बनाने आया हूं। आपकी सारी समस्याओं की जिम्मेदारी अब मेरी है।

सुबह वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आप प्रभारी मोहनिया और कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। हरिद्वार पहुचंने पर केजरीवाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह हरिद्वार में शो रोड करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रविवार को साढ़े पांच घंटे तक धर्मनगरी में रहेंगे। वहीं उनके हरकी पैड़ी पर पूजन के कार्यक्रम को लेकर संशय बना हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कार द्वारा हरिद्वार पहुंचे और एक होटल में टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करेंगे। दोपहर 1.30 बजे से पुराना रानीपुर मोड़ (परशुराम चौक) से शंकर आश्रम तक रोड शो में मौजूद रहेंगे। अरविंद केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजकर 15 मिनट पर वह एयरपोर्ट जौलीग्रांट के लिए निकल जाएंगे।  दूसरी तरफ, अरविंद केजरीवाल के रोड शो को लेकर थाना स्तरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि यातायात परिवर्तन रोड शो के दौरान ही किया गया है। वहीं रोड शो में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

चुनावी सियासत के गरमाने के आसार

केजरीवाल के आने से एक बार फिर उत्तराखंड की चुनावी सियासत के गरमाने के आसार हैं। इस बार भी राजनीतिक पार्टियों की केजरीवाल पर नजर रहेगी कि वह क्या एलान करते हैं। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून व उत्तरकाशी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जबकि सासंद भगवंत मान ने ऊधमसिंह नगर जिले में किसान संकल्प यात्रा निकाली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हरिद्वार व ऋषिकेश का दौरा किया।

हरिद्वार से फिर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं केजरीवाल

उत्तराखंड की राजनीति में खुद को तीसरा विकल्प मान रही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीर्थ नगरी हरिद्वार से फिर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। केजरीवाल अपने सियासी तरकश से वादों के तीर छोड़ कर प्रदेश में सियासी माहौल गरमाएंगे। उत्तराखंड के चौथे दौरे पर केजरीवाल आज हरिद्वार पहुंचे हैं। उत्तराखंड की राजनीति में एंट्री कर आम आदमी पार्टी को खुद को तीसरे विकल्प का दावा कर रही है। इसके लिए पार्टी पूरी रणनीति के साथ प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक उत्तराखंड का तीन दौरे कर चुके हैं। हर दौरे में नया एलान कर केजरीवाल ने विपक्ष दलों को सियासी झटका दिया है। देहरादून और हल्द्वानी दौरे पर हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार की गारंटी दे चुके हैं। साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का एलान कर चुके हैं।  रविवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार से केजरीवाल फिर नया एलान कर सियासी तीर छोड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी का विजन में बिजली, पानी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला विकास और अन्य मूलभूत सुविधाएं के मुद्दों पर है। माना जा रहा है कि केजरीवाल स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में नया वादा कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

गपशप: तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार आमिर खान! को-स्टार संग रिश्ते की हो रही है चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 21 नववंबर 2021। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई हैं, जो दिसंबर के दूसरे […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग