धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

उत्तरकाशी, 12 अक्टूबर 2026। गत वर्ष अगस्त माह में धराली में आई विनाशकारी आपदा के एक वर्ष दो माह बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे प्राचिन कल्प केदार मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए खुदाई शुरू कर दी। मंदिर समिति से जुड़े लोगों के अनुसार इतिहास में चौथी बार कल्प केदार को ढूढ़ने का काम शुरू किया गया है। इससे पूर्व आखिरी बार वर्ष 1926 में खुदाई के दौरान कल्प केदार के मुख्य मंदिर को जमीन ने नीचे ढूंढा गया था।

रविवार को नवरात्रि के पहले दिन शुभअवसर पर आपदा प्रभावित धराली गांव के ग्रामीणों ने आराध्य समेश्वर देवता की देवडोली के आदेश और सानिध्य में कल्पकेदार मंदिर को मलबे के नीचे ढूढ़ने के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है

वहां पर विधिविधान के हवन के साथ पूजा पाठ किया गया। उसके बाद समेश्वर देवता के दिए समय पर खुदाई शुरू की गई। कल्प केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश पंवार ने बताया कि अभी देवता के आदेश के साथ ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से खुदाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने भी मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की है।

जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा। समिति के सदस्य संजय पंवार ने बताया कि पुराने बुजुर्ग लोगों के अनुसार सबसे पहले कल्प केदार मंदिर वर्ष 1803 की आपदा के दौरान बाढ़ में बह गया था। उस समय वहां पर करीब 204 मंदिरो का समूह होता था। उसके बाद 1887 में यहां पर तीन मंदिर दिखे थे। उसके बाद वर्ष 1926 में यहां पर आपदा में मुख्य कल्प केदार मंदिर आधा दब गया था और अन्य छोटे मंदिर बह गए थे। उसके बाद ग्रामीणों ने खुदाई कर पूरे मंदिर को बाहर निकाला था। उसके करीब सौ वर्ष बाद गत वर्ष अगस्त माह में आई आपदा में मंदिर मलबे में करीब 25 फीट नीचे दब गया था। उसे ढूढ़ने की कवायद नवरात्रि के पहले दिन शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Next Post

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा

शेयर करेकॉलेज-अस्पताल पर जड़ा ताला, मरीज परेशान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            उज्जैन, 12 अक्टूबर 2026। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में स्टाइपेंड (मानदेय) बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा विद्यार्थियों का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। बीते सात दिनों से धरना दे रहे करीब 200 आयुर्वेद छात्र-छात्राओं ने सोमवार […]

You May Like

पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार....|....ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी....|....सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द....|....एलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम बड़ी उपलब्धि....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5....|....मार्टिन प्रक्कट: 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' के मेकर्स पर केस दर्ज....|....नई सरकार बनाने की कवायद तेज, आइजनकोट को मिला डेमोक्रेट्स का साथ....|....थैंक्सगिविंग पर अमेरिका में तूफान का कहर....|....'दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम'....|....दिसंबर में बढ़ेगा कोहरा, अस्थमा मरीज रहें सावधान