गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सिडनी, 26 नवंबर 2026। विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई। बुधवार को जिनेवा में खेले गए इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने जोखिम लेने से परहेज किया और 20 चालों के बाद अंक बांटने पर सहमति जताई। इसके साथ ही चैंपियनशिप की शुरुआती दोनों बाजियां बराबरी पर खत्म हुई हैं। अब दोनों खिलाड़ियों की नजर गुरुवार को होने वाली तीसरी बाजी में बढ़त हासिल करने पर होगी।

दूसरी बाजी में मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश सफेद मोहरों के साथ उतरे। उन्होंने शुरुआत में लंदन सिस्टम अपनाया। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती चालों में काफी सतर्कता दिखाई और अपने मोहरों को विकसित करने पर ध्यान दिया। सिंदरोव ने सातवीं चाल में ही अपनी वजीर को बाहर निकाल लिया। इसके बाद 10वीं चाल तक उन्होंने किंग साइड कैसलिंग भी कर ली, जिससे उनके दोनों हाथी आपस में जुड़ गए।

गुकेश ने पहले मुकाबले की तरह इस बार भी शुरुआती चालों में काफी समय लिया। पहले गेम में उन्हें लंबे समय तक रक्षात्मक खेल दिखाना पड़ा था। दूसरी बाजी में भी उनका समय तेजी से कम हुआ। एक समय उनके पास लगभग 55 मिनट बचे थे, जबकि सिंदारोव के पास करीब एक घंटा 26 मिनट का समय शेष था।

सफेद मोहरों के साथ खेलने के कारण गुकेश के पास पहली चाल चलने का फायदा था। भारतीय खिलाड़ी इस बढ़त का इस्तेमाल कर मैच में शुरुआती बढ़त हासिल करना चाहते थे, लेकिन सिंदारोव ने उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं दिया। दोनों खिलाड़ियों ने बिना अनावश्यक जोखिम उठाए मुकाबले को आगे बढ़ाया। आखिरकार 20 चालों के बाद दोनों ने ड्रॉ स्वीकार कर लिया। इस तरह शुरुआती दो मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक अंक है। अब गुरुवार को होने वाली तीसरी बाजी में दोनों की कोशिश इस बराबरी को तोड़कर पहली जीत दर्ज करने की होगी।

Leave a Reply

Next Post

दिसंबर में बढ़ेगा कोहरा, अस्थमा मरीज रहें सावधान

शेयर करेसांस की परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026। दिसंबर का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ने लगता है। सुबह और रात के समय घना कोहरा, ठंडी हवाएं और बढ़ता […]

You May Like

दिसंबर में बढ़ेगा कोहरा, अस्थमा मरीज रहें सावधान....|....गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ....|....अंतरिक्ष में बनेंगे एआई के डेटा सेंटर....|....बाढ़ के बाद लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू....|....गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश....|....गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास....|....हर घर तक पहुंचेगी रोशनी, 450 करोड़ से बनेगा ‘दृष्टि धाम’....|....महंगाई की बेकाबू सुनामी ने तोड़ी आम आदमी की कमर, थोक महंगाई 10 महीनों में 10 गुना उछली - कांग्रेस....|....पिछले वर्ष का 50 लाख मीट्रिक टन चावल लगभग 56 प्रतिशत चावल राईस मिलरों ने सरकार के पास जमा नहीं किया - दीपक बैज....|....भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पांखड - दीपक बैज