रंगों के रंग में रंग गए सीएम हेमंत सोरेन, आम से लेकर खास सभी उत्साहित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 12 मार्च 2025। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र जारी है। इस दौरान मंगलवार को विधानसभा परिसर फगुआ गीत से गूंज उठा। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभा के अन्य सदस्य होली को लेकर उत्साहित नजर आए। होली मिलन पर मुख्यमंत्री ने तमाम विधानसभा के सदस्यों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पार्टी लाइन से उठकर तमाम राजनीतिक दलों के नेता होली मिलन में एकत्रित हुए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेंन ने राज्य की जनता को बधाई दी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को संदेश देते हुए कहा, होली एक ऐसा त्योहार है। जो आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस त्योहार में सभी वर्ग के लोग शामिल होकर खुशियां मनाते हैं। होली पर तमाम राज्य की जनता से अपील है कि एकजुट होकर त्योहार में शरीक हो खुश रहें और त्योहार का आनंद लें।

प्राचीन श्रीराम जानकी तपोवन मन्दिर में रंगभेरी एकादशी महोत्सव का आयोजन
होली के मौके पर रांची के प्राचीन श्रीराम जानकी तपोवन मन्दिर में रंगभेरी एकादशी महोत्सव आयोजन किए जाने की प्रथा है। इस वर्ष भी भव्य रंगभेरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य पुजारी महंत ओमप्रकाश शरण ने प्रभु श्रीराम के चरणों में अबीर अर्पित कर होली का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Next Post

होली पर योगी सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 12 मार्च 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को होली का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर