छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत, अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित जनगणना निदेशालय के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी जानकारी स्वयं भरकर जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राज्य में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया है। आज अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ ने भी स्व-जनगणना के तहत अपनी जानकारी पोर्टल पर जानकारी दर्ज की। स्व-गणना के लिए https://se.census.gov.in/ पोर्टल पर जाकर आसानी से विवरण भरा जा सकता है।

मुख्य सचिव ने कहा है कि यह पहल जनगणना प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और अधिक विश्वनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे लोग अपनी सही और पूरी जानकारी स्वयं साझा कर सकेंगे। स्व-गणना अवधि समाप्त होने के बाद, 1 मई से 30 मई तक जनगणना टीम घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्रित करेगी। 

प्रगणक घर-घर आकर जानकारी दर्ज करेंगे। हर मकान की जानकारी दर्ज की जाएगी। घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारी संकलित की जाएगी। जिन्होंने स्व-गणना के तहत जानकारी दर्ज की है वे जनगणना प्रगणकों के घर आने पर उनसे SE ID जरूर साझा करें। यदि कोई स्व-गणना नहीं कर पाते है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक की अवधि में प्रगणक आपके घर आकर जानकारी अवश्य दर्ज करेंगे। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय के संयुक्त संचालक प्रदीप साव सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़: कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों का चक्काजाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 17 अप्रैल 2026। रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय