रायगढ़: कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों का चक्काजाम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 17 अप्रैल 2026। रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उक्त घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार महिला उमा राठिया को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतका के पति और उसके मासूम बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा कि मृतका आज सुबह अपने पति टीकाराम राठिया और बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव सिंघनपुर लौट रहे थे, इसी बीच यह घटना हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीण मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया है, जिससे इस मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

हरिवंश तीसरी बार उपसभापति बने: पीएम मोदी ने दी बधाई, नेता प्रतिपक्ष खरगे ने लोकसभा के खाली पद की याद भी दिलाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 अप्रैल 2026। राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी हरिवंश नारायण सिंह को मिली है, जिन्हें हाल ही में द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज